SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'ये तो फिक्सिंग है', सिकंदर रजा ने की 'गली क्रिकेट वाली गलती' तो मचा बवाल, कैसे मिस हुआ ये आसान रन आउट?

इंटरनेशनल लीग टी20 2026 में शुक्रवार को हुए मैच में शारजाह वॉरियर्स ने भले ही जीत हासिल की, लेकिन टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने जिस तरीके से आसान रन आउट मिस किया, उसपर बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस प्रयास को शक की नजर से देख रहे हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Nov 28, 2026, 11:38 IST | Updated: Nov 28, 2026, 11:47 IST
Image Credit: सिकंदर रजा ने की 'गली क्रिकेट वाली गलती' तो मचा बवाल (Videoscreengrab/X)
Join

जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार खिलाड़ी सिकंदर रजा इस समय फैंस के निशाने पर हैं. यूएई में जारी इंटरनेशनल लीग टी20 2026 में शुक्रवार को शारजाह वॉरियर्स का सामना दुबई कैपिटल्स से हुआ. शारजाह में खेले गए मुकाबले में शारजाह वॉरियर्स के कप्तान सिकंदर रजा ने एक ऐसी गलती की, जिसपर बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ी हुई है कि कहीं ये मैच फिक्सिंग तो नहीं? आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.

दुबई कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में शारजाह वॉरियर्स के कप्तान सिकंदर रजा के पास एक रन आउट करने का आसान मौका था. हालांकि, वो ऐसा करने से चूक गए. फील्डर को भी यकीन नहीं हुआ कि उनके कप्तान ने कैसे ये गलती कर दी. सिकंदर के पास कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को रन आउट करने का मौका था, लेकिन वो गेंद पकड़ने के बाद भी उसे स्टंप पर नहीं मार सके.

सिकंदर रजा से कैसे हुई ये चूक?

ये दिलचस्प नजारा दुबई कैपिटल्स की बैटिंग पारी के 7वें ओवर में देखने को मिला. तीसरी गेंद पर मैक्स होल्डन ने कवर की दिशा में तेज तर्रार शॉट खेला, लेकिन वहां मौजूद फील्डर ने शानदार फील्डिंग करते हुए गेंद को रोका. डु प्लेसिस तब तक एक रन के लिए भाग चुके थे. फील्डर ने गेंद सिकंदर के हाथ में फेंकी. डु प्लेसिस क्रीज से बहुत देर थे, लेकिन इसके बावजूद सिकंदर रजा ने गेंद को स्टंप से हिट नहीं किया. उन्होंने एक सेकेंड बाद गेंद को स्टंप से लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उनकी इस गलती को फैंस शक की निगाह से देख रहे हैं. हालांकि, कुछ फैंस ये भी तर्क दे रहे हैं कि डु प्लेसिस अपनी पारी के दौरान काफी संघर्ष कर रहे थे, शायद इसलिए सिकंदर उन्हें आउट नहीं करना चाहते थे.

शारजाह वॉरियर्स ने 7 विकेट से जीता मैच

कप्तान सिकंदर रजा ये आसान का रन आउट मिस कर दिया, लेकिन टीम को इसकी कीमत नहीं चुकानी पड़ी. डु प्लेसिस थोड़ी देर बाद सिकंदर की ही गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 19 गेंदों पर 15 रनों की बेहद धीमी पारी खेली. दुबई कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 126 रन पर ऑल आउट हो गई. शारजाह वॉरियर्स ने महज 13 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी टिम सीफर्ट ने 20 गेंदों पर 41 रन और पॉल वाल्टर ने 25 गेंदों पर 42 रनों की कीमती पारी खेली. कप्तान सिकंदर रजा 5 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd Test: राहुल, गिल और पंत सभी ने टेके घुटने, क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की हालत खराब, दूसरे दिन स्टंप्स तक स्कोर 116/6
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES