SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया की नई पीढ़ी, 4 साल में बदल गए 10 खिलाड़ी, सिर्फ इन 5 के पास T20I खेलने का अनुभव

भारत ने आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज खेला था. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने 1-0 से शृंखला जीती थी. आइए जानते हैं कि 4 सालों में टीम कितनी बदल गई है. सूर्या ने शानदार शतक जड़ा था, लेकिन इस बार वो टीम का हिस्सा नहीं हैं.

Written By Ritesh Kumar
Published: Oct 21, 2026, 10:04 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 10:15 PM IST
Image Credit: BCCI/X
Join

न्यूजीलैंड की धरती पर 4 साल बाद टीम इंडिया T20I सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इन चार सालों में बहुत कुछ बदल गया है. पिछली बार जब भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या T20I के कप्तान थे, लेकिन इस बार वो इंजरी की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं. चुने गए 16 खिलाड़ियों में से सिर्फ 6 के पास न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है, वहीं मौजूदा स्क्वॉड में शामिल 10 खिलाड़ी पहली बार इस देश में T20I खेलेंगे.

पिछली बार 2022 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. वेलिंगटन में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही धुल गया था. माउंट मौनगानुई में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने 65 रनों से जीत हासिल की थी. सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक जड़ा था. सूर्या ने 51 गेंदों पर 111 रनों की तूफानी पारी खेली थी.

आखिरी टी20 सीरीज में क्या हुआ था?

तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 9 ओवर में 75 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बारिश की वजह से खेल शुरू नहीं हो सका. मजेदार बात ये रही कि DLS के हिसाब से दोनों टीमों का स्कोर बराबर था और इसलिए मुकाबला टाई हो गया. भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया था. सूर्यकुमार यादव 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने थे.

अभिषेक शर्मा पर रहेंगी निगाहें

इस बार भारत की नई पीढ़ी न्यूजीलैंड के दौरे पर आई है. कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जो पिछली बार बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे. नए चेहरों में अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2024 में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. पिछले दो सालों में वो भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और न्यूजीलैंड में उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

न्यूजीलैंड दौरे पर ये 10 नए चेहरे

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती. बता दें कि संजू सैमसन और कुलदीप यादव स्क्वॉड का हिस्सा तो थे, लेकिन दोनों को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, कुलदीप ने 2019 में न्यूजीलैंड में एक मुकाबला खेला था.

इन 4 के पास न्यूजीलैंड में T20I खेलने का अनुभव

श्रेयस अय्यर- दो पारियों में सिर्फ 13 रन बना सके थे.
ईशान किशन- 2 पारियों में 46 रन बनाए थे.
अर्शदीप सिंह- 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे
भुवनेश्वर कुमार- 2 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिए
कुलदीप यादव- पिछली बार नहीं खेले थे, लेकिन 2019 दौरे पर एक T20I खेला था और दो विकेट चटकाए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

यह भी पढ़ें: अभिषेक-सैमसन बनाम एलन-साइफर्ट: IND vs NZ सीरीज में टकराएंगे दुनिया के सबसे तूफानी ओपनर्स, किसके आंकड़े बेहतर?
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES