न्यूजीलैंड की धरती पर 4 साल बाद टीम इंडिया T20I सीरीज खेलने के लिए तैयार है. इन चार सालों में बहुत कुछ बदल गया है. पिछली बार जब भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था, तब स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या T20I के कप्तान थे, लेकिन इस बार वो इंजरी की वजह से टीम का हिस्सा नहीं हैं. चुने गए 16 खिलाड़ियों में से सिर्फ 6 के पास न्यूजीलैंड में टी20 इंटरनेशनल खेलने का अनुभव है, वहीं मौजूदा स्क्वॉड में शामिल 10 खिलाड़ी पहली बार इस देश में T20I खेलेंगे.
पिछली बार 2022 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी. वेलिंगटन में खेला गया पहला मुकाबला बारिश की वजह से बिना टॉस हुए ही धुल गया था. माउंट मौनगानुई में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत ने 65 रनों से जीत हासिल की थी. सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक जड़ा था. सूर्या ने 51 गेंदों पर 111 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
तीसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने 9 ओवर में 75 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बारिश की वजह से खेल शुरू नहीं हो सका. मजेदार बात ये रही कि DLS के हिसाब से दोनों टीमों का स्कोर बराबर था और इसलिए मुकाबला टाई हो गया. भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा किया था. सूर्यकुमार यादव 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बने थे.
इस बार भारत की नई पीढ़ी न्यूजीलैंड के दौरे पर आई है. कप्तानी का जिम्मा श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जो पिछली बार बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे. नए चेहरों में अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 2024 में रोहित शर्मा के रिटायरमेंट के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. पिछले दो सालों में वो भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं और न्यूजीलैंड में उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती. बता दें कि संजू सैमसन और कुलदीप यादव स्क्वॉड का हिस्सा तो थे, लेकिन दोनों को खेलने का मौका नहीं मिला था. हालांकि, कुलदीप ने 2019 में न्यूजीलैंड में एक मुकाबला खेला था.
श्रेयस अय्यर- दो पारियों में सिर्फ 13 रन बना सके थे.
ईशान किशन- 2 पारियों में 46 रन बनाए थे.
अर्शदीप सिंह- 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे
भुवनेश्वर कुमार- 2 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिए
कुलदीप यादव- पिछली बार नहीं खेले थे, लेकिन 2019 दौरे पर एक T20I खेला था और दो विकेट चटकाए थे.
संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (C), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी