श्रीलंका ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत: आखिरी जोड़ी ने किया चमत्कार, तीसरी बार जीता राइजिंग स्टार्स एशिया कप
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप का फाइनल मैच जीत लिया है. 217 रन के टारगेट का पीछा करते हुए लंकाई टीम एक समय 198 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद 10वें विकेट के लिए 22 रन जोड़कर बल्लेबाजों ने जीत दिला दी.
Published: Nov 29, 2026, 23:54 IST
| Updated: Nov 30, 2026, 00:01 IST
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में श्रीलंकाई टीम ने फाइनल में जोरदार वापसी करते हुए रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से हरा दिया. रविवार (29 नवंबर) को खेले गए खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को 217 रन का टारगेट मिला था. 198 रन पर टीम के अचानक से तीन विकेट गिर गए और टीम दबाव में आ गई. इसके बाद आखिरी विकेट के लिए बल्लेबाजों ने नाबाद 22 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी. पाकिस्तान लगभग जीते हुए मैच में हार गया. श्रीलंका ने तीसरी बार राइजिंग स्टार्स एशिया कप को अपने नाम किया है.
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं...