SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

85 रन और 5 विकेट: 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया पर बरपाया कहर, डेल स्टेन ने बताया वर्ल्ड का बेस्ट क्रिकेटर

साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गकेबराह टेस्ट की पहली पारी में 326 रनों की बढ़त हासिल की. उसने कंगारू टीम को फॉलोऑन दिया. मेजबान टीम के लिए मार्को यानसेन ने पहली पारी में 85 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 5 विकेट भी लिए.

Written By Rohit Raj
Published: Oct 21, 2026, 08:40 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:50 PM IST
Image Credit: मार्को यानसेन- AP
Join

साउथ अफ्रीका के ऊंचे कद के क्रिकेटर मार्को यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने ऑलराउंड खेल से सबका दिल जीत लिया. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 85 रन बनाए. इसके बाद कंगारू टीम पर अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. यानसेन ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर कंगारू टीम को 99 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. ऑस्ट्रेलिया को 21 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में विदेशी मैदान पर फॉलोऑन खेलना पड़ गया. इससे पहले वह 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज टेस्ट में फॉलोऑन का सामना किया था और मैच हारा था.

यानसेन की ऑलराउंड क्षमता को देखते हुए दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने उनकी तारीफ की है. स्टेन ने यानसेन को मौजूदा समय में दुनिया का बेस्ट क्रिकेटर बताया. स्टेन ने सोशल मीडिया पर लिखा, '' मार्को यानसेन इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं.'' यानसेन अगर पहली पारी में 85 रन नहीं बना पाते तो अफ्रीक टीम 425 रनों तक नहीं पहुंच पाती. उनके अलावा टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने 179 और साइमन हार्मर ने 82 रनों की अहम पारी खेली.

 

 

यानसेन ने रचा इतिहास

6 फीट 8 इंच लंबे यानसेन जब बल्लेबाजी करने आए, उस समय साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 110 रन था. उन्होंने यहां से कप्तान बावुमा का साथ दिया और टीम मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला. बावुमा और यानसेन ने सातवें विकेट के लिए 132 रनों की साझेदारी की. यह 1896 के बाद साउथ अफ्रीका के लिए सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है. यह रिकॉर्ड यानसेन और बावुमा के नाम दर्ज हो गया.

गेंदबाजी में भी किया कमाल

बल्लेबाजी में जोरदार प्रदर्शन करने के बाद यानसेन गेंदबाजी में भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. यानसेन ने 11 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने ट्रैविस हेड, स्कॉट बोलैंड, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी और ब्यू वेबस्टर का शिकार किया. उनकी कहर बरपाती गेंदों के कारण ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 99 रन पर सिमट गई.

ये भी पढ़ें: फंस गए कंगारू: साउथ अफ्रीका ने 56 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में दिया फॉलोऑन, 2005 के बाद विदेश में शर्मसार

ऑस्ट्रेलिया पर हार का खतरा

कंगारू टीम ने डरबन टेस्ट में शानदार जीत हासिल की थी. उस मैच में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड ने इंस्टाग्राम पर तेम्बा बावुमा का एक फनी मीम शेयर किया था. साउथ अफ्रीका टीम को यह अच्छा नहीं लगा और उसने दूसरे टेस्ट में ही जोरदार प्रहार किया. साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन के लिए बुलाया. कंगारू टीम अब टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन मिलने के बाद कभी भी नहीं जीत पाई है. 40 मुकाबलों में उसे 29 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. 11 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए. अब देखना है कि इस मैच में क्या होता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES