SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

3 मैच में सिर्फ 1 विकेट: भुवनेश्वर कुमार ने 139 रन लुटाए, न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर 'स्विंग किंग' को क्या हुआ?

ऐसा लगता है कि जैसे भुवनेश्वर कुमार की धार कहीं खो गई है. भुवनेश्वर कुमार ने यह भी साफ किया है कि वह न्यूजीलैंड दौरे के बाद विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलेंगे.

Written By Tarun Verma
Published: Oct 28, 2026, 09:00 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 09:24 AM IST
Image Credit: Bhuvneshwar Kumar
Join

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी स्विंग तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार फ्लॉप साबित हुए हैं. भुवनेश्वर कुमार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने बड़े भरोसे के साथ न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम में मौका दिया था, लेकिन वह इस सुनहरे मौके को गंवाते नजर आए हैं. भुवनेश्वर कुमार टी20 फॉर्मेट के सबसे खतरनाक और अनुभवी तेज गेंदबाज हैं और वह गेंद को अंदर और बाहर की तरफ स्विंग करवाते हैं.

भुवनेश्वर कुमार शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से बहुत घातक गेंदबाजी करते हैं और फिर डेथ ओवर्स में भी वह रनों पर लगाम लगाने की काबिलियत रखते हैं. भुवनेश्वर कुमार ने इस साल IPL 2026 के 16 मैचों में 17.89 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 28 विकेट चटकाए थे. वहीं, डोमेस्टिक क्रिकेट में भी भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. भुवनेश्वर कुमार के अनुभव, फॉर्म और हुनर को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमिटी ने उन्हें 4 साल बाद भारत की T20I टीम में मौका दिया था.

भुवनेश्वर कुमार ने 139 रन लुटाए

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने पहले तीन मुकाबलों में खेलते हुए कुल 139 रन लुटाए और महज एक विकेट ही चटकाया. इस तेज गेंदबाज ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 49 रन लुटा दिए. भुवनेश्वर कुमार ने इसके बाद दूसरे T20I मैच में 4 ओवर में सिर्फ एक विकेट लेकर 50 रन लुटा दिए. तीसरे T20I मैच में भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए और 4 ओवर में 40 रन लुटा दिए.

भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन (न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज)

पहला T20I मैच - 4 ओवर में 49 रन (0 विकेट)

दूसरा T20I मैच - 4 ओवर में 50 रन (1 विकेट)

तीसरा T20I मैच - 4 ओवर में 40 रन (0 विकेट)

भुवनेश्वर कुमार ने 91 T20I मैचों में 91 विकेट चटकाए

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या न्यूजीलैंड दौरे के बाद भुवनेश्वर कुमार की भारतीय T20I टीम से छुट्टी हो जाएगी या नहीं. फिलहाल तो इस बात पर भी सस्पेंस है कि क्या भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दो T20I मैचों में खेलेंगे या नहीं. बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक भारत के लिए 91 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 91 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES