)
पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम का बुरा दौर जारी है. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वह घरेलू टूर्नामेंट में फॉर्म वापस हासिल करने की उम्मीद से थे, लेकिन दोनों पारियों में बुरी तरह फेल हो गए. वह लाहौर व्हाइट्स के लिए खेलते हुए फाटा (FATA) की टीम के खिलाफ मैच की दोनों पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए. कायद-ए-आजम ट्रॉफी में उनका बल्ला नहीं चला और सोशल मीडिया पर फिर से वह ट्रोल हो गए.
बाबर ने पहली पारी में 28 और दूसरी पारी में 42 रन बनाए. दूसरी पारी में तो आउट होने के बाद उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था. वह गुस्से में ड्रेसिंग रूम की ओर जाने के समय बल्ला मैदान पर ही पटकने लगे. उनके गुस्से को देखकर सभी हैरान रह गए. आमतौर पर बाबर को पाकिस्तान का सबसे शांत खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन खराब फॉर्म का दबाव उनके ऊपर साफ-साफ दिख रहा है.
Babar Azam keeps getting dismissed in the same manner. Not a good sign! 😬 https://t.co/dLXh35ST7S
— Sheri. (@CallMeSheri1_) November 6, 2026
कैसे आउट हुए बाबर आजम?
दूसरी पारी में फाटा के गेंदबाज शाहिद अजीज की एक लंबी गेंद उछलकर बाहर जा रही थी. बाबर अगर उस गेंद को छोड़ देते तो वह सुरक्षित रहते, लेकिन उन्होंने गेंद के पीछे जाने का फैसला किया. वह गेंद सातवें या आठवें स्टंप एरिया की तरफ फेंकी गई थी. पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान ने अपने शरीर से दूर बल्ला चलाया और गेंद पहली स्लिप में चली गई. बाबर का गुस्सा फिर फूट पड़ा और वह बल्ला पटकने लगे.
मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो लाहौर व्हाइट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. फाटा ने 84.1 ओवर में 362 रन बनाए. उसके लिए फवाद अरशद ने 311 गेंद पर 115 रन बनाए. इसके बाद लाहौर व्हाइट्स की टीम पहली पारी में 49.2 ओवर में 234 रनों पर ही सिमट गई. अली जरयाब ने उसके लिए 51 रन बनाए. फाटा ने दूसरी पारी में अपना दबदबा दिखाया और मोहम्मद फारूक के शानदार शतक (191 गेंद पर 123 रन) की बदौलत 283 रन बनाए. लाहौर की टीम इसके बाद दूसरी पारी में 170 रन ही बना सकी और उसे 241 रन से हार का सामना करना पड़ा.