SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की हैट्रिक: हॉकी टीम का जोरदार कमबैक, जापान को 4-1 से रौंदकर छठी बार जीता खिताब

भारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागा.

Written By Rohit Raj
Published: Nov 05, 2026, 11:19 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 11:24 PM IST
Image Credit: भारतीय हॉकी टीम. X/@HockeyIndia
Join

भारतीय हॉकी टीम ने मोहाली में गुरुवार (5 नवंबर) को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया ने टाइटल जीतने की हैट्रिक लगाई है. भारत ने जापान को 4-1 से परास्त किया और कुल छठी बार इस टूर्नामेंट को जीता. इससे पहले 2023 और 2024 में भी टाइटल पर अपना नाम दर्ज करवाया था. भारत ने अपने दबदबे को दिखाते हुए जालंधर और मोहाली में सभी मैच जीते.

टीम इंडिया के लिए इस मैच में शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल मारा. जापान के लिए इकलौता गोल काजुमासा मात्सुमोतो ने किया. 4-1 का स्कोरलाइन यह जरूर दिखा रहा है भारत ने एकतरफा मैच जीता, लेकिन मुकाबला टेंशन वाला रहा था. टीम इंडिया पहले ही क्वार्टर पीछे हो गई थी. मात्सुमोतो ने लेफ्ट साइड से सूरज करकेरा को छकाते हुए एक रिवर्स हिट मारकर टीम को तीसरे मिनट में बढ़त दिला दी.

 

 

शिलानंद ने किया पहला गोल

मैच में पिछड़ने के बाद भारत ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जापान के मजबूत डिफेंस से टीम को निराशा मिली. भारत को आखिरकार 42वें मिनट में बराबरी का गोल मिल गया. हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल मारने की कोशिश की, लेकिन जापान के गोलकीपर किशो कुरोदा ने बचा लिया. इसके बाद भारत ने गेंद को अपने कंट्रोल में ले लिया और आखिरकार आदित्य लालागे के एक फ्लिक पास पर शिलानंद ने गोल कर दिया. मैच में 1-1 की बराबरी पर आ गया.

ये भी पढ़ें: SAFF चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज: भारत ने पाकिस्तान को धोया, आखिरी मिनटों में बिगड़ा खेल फिर भी मिली जीत

आखिरी क्वार्टर में भारत ने मारे 3 गोल

भारत ने इसके बाद आखिरी क्वार्टर में गोलों की झड़ी लगा दी. दिलप्रीत ने 48वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया. पांच मिनट बाद जुगराज ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए जबरदस्त ड्रैगफ्लिक पर गोल करके स्कोर को 3-1 कर दिया. 54वें मिनट में विवेक ने आखिरी गोल किया और मैच को 4-1 से अपने नाम कर लिया. इससे पहले दिन में मलेशिया ने साउथ कोरिया को 5-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES