SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Pisces Horoscope (November 2026): शनि की साढ़ेसाती का सबसे मुश्किल दौर, मीन राशि के लिए नवंबर देगा संकट या बड़ा मौका?

Meen Masik Rashifal November 2026: मीन राशि वाले लोग इस समय शनि की साढ़ेसाती के सबसे मुश्किल दौर यानी कि दूसरे चरण से गुजर रहे हैं. नवंबर महीने में ग्रहों की स्थिति उनके लिए क्‍या संकेत दे रही है, जानिए मीन राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi Edited By Shraddha Jain
Published: Oct 29, 2026, 11:51 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 12:02 PM IST
Image Credit: मीन राशि का करियर, फैमिली, हेल्‍थ मासिक राशिफल नवंबर 2026. (Photo:Zee News)
Join

Pisces Monthly Horoscope November 2026: मीन राशि वालों के लिए नवंबर महीने में ग्रहों की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं कही जा सकती है. इसके पीछे शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण और साथ में सूर्य और गुरु की भी अपेक्षाकृत मुश्किल स्थिति. जिससे करियर में कुछ समस्‍याएं, निर्णय लेने में दुविधा आदि हो सकती है. लेकिन आप अपनी विल पावर की दम पर इन्‍हें काफी हद तक हल कर लेंगे. जिसके कारण आपके काम भी बन जाएंगे और योजनाएं भी सफल होंगी. विस्‍तार से जानिए मीन राशि का मासिक राशिफल नवंबर 2026. 
 

मीन करियर राशिफल नवंबर 2026: इस समय में लॉन्‍ग टर्म स्‍कीम्‍स पर काम करने की बजाय छोटी-छोटी प्‍लानिंग करें और उन पर काम करें. इससे आपके दिमाग में कामों को लेकर स्‍पष्‍टता रहेगी. और आप उन्‍हें अच्‍छे समय पर पूरा कर पाएंगे.

नौकरी करने वालों को काम का बोझ परेशान कर सकता है. साथ ही कुछ लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है, जो आपको पसंद न आए. या फिर आपको ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जो आपके मनमुताबिक न हो. ऐसे में आपको थोड़ी ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ सकती है.

मीन फैमिली राशिफल नवंबर 2026: परिजनों का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. पत्‍नी-बच्‍चे सब आपकी मदद करेंगे, इससे आप सभी के बीच प्रेम भी बढ़ेगा. यह भावना मजबूत होगी कि संकट के समय भी हम सब साथ-साथ हैं. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. दोस्‍तों करीबियों का साथ आपका मनोबल बढ़ाएगा.

मीन हेल्‍थ राशिफल नवंबर 2026: इसी बीच स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है. किसी परिजन का स्वास्थ्य और आपका स्वास्थ्य दोनों खराब हो सकते हैं. दोनों को ही संभालने के लिए आपको थोड़ा मेहनत करने की आवश्यकता है. वहीं जिन लोगों की कुंडली में दशा-महादशा अच्‍छी होगी, तो उनके लिए समय अच्‍छा फल दे सकता है. क्‍योंकि व्‍यक्ति की मुख्‍य कुंडली का उसके जीवन पर सबसे ज्‍यादा प्रभाव पड़ता है. गोचर तो अहम होता है, लेकिन कुंडली की दशाएं गोचर के शुभ-अशुभ असर को कम या बढ़ा सकती हैं. ऐसे में कई बार उतना नेगेटिव या पॉजिटिव असर नहीं होता है, जितना गोचर से नजर आ रहा होता है.

(यह भी पढ़ें : नवंबर में ग्रहों का महा-तांडव! 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें मेष से मीन तक किसकी चमकेगी किस्मत) 

ये उपाय बनेंगे बड़ी ताकत

यदि समय कष्‍टकर लगे तो बजरंगबली का ध्यान करते हुए हनुमान चालीसा पढ़ें. इससे आपको बहुत लाभ होगा. अगर आप प्रतिदिन 7 बार हनुमान चालीसा पढ़ सकें तो सारी नेगेटिविटी पॉजिटिविटी में बदल सकती है. यह उपाय नियमित रूप से एक महीना भी करें तो ये आपके लिए बहुत ताकतवर उपाय हो सकता है.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES