विराट कोहली के वो 3 जादुई नंबर्स, जो पलक झपकते ही करवाते हैं सटीक फैसले और लाते हैं बेशुमार पैसा-सक्सेस!
विराट की ताकत बल्ले में है, पर उनकी जिंदगी जिन जादुई नंबर्स से घिरी है, वे भी कम ताकतवर नहीं है. आज 5 नवंबर को स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के बर्थडे पर जानते हैं वो सीक्रेट्स जो उन्हें पैदाइशी तौर पर ढेर सारी खूबियों से नवाजते हैं.
चीते सी फुर्ती, पलक झपकते सटीक फैसले लेने, दबाव में भी रणनीति बनाने, कड़ा अनुशासन, गजब का कॉन्फिडेंस... खूबियों की ऐसी लंबी लिस्ट है, जो विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया में उस मुकाम पर ले जाती हैं, जिस पर वो आज हैं. विराट कोहली अपनी मेहनत और टैलेंट से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक बनें. लेकिन उन्हें किंग कोहली बनाने में उनके साथ जादुई नंबर्स का जो कॉम्बिनेशन है, वो भी कमाल का है. आज विराट के बर्थडे पर ये जादुई नंबर्स और उनका विराट की जिंदगी पर असर जानते हैं.
जादुई नंबर्स
विराट की जिंदगी के जादुई नंबर्स की बात करें तो उनके सारे फैन्स एकसाथ बोल पड़ेंगे - 18, जो कि उनका जर्सी नंबर है. लेकिन इन जादुई नंबर्स में सिर्फ 18 का नहीं कुछ और नंबर्स का भी अहम रोल है. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, ये अंक हैं उनके मूलांक 5, भाग्यांक 6 और जर्सी नंबर 18 के जोड़ 9 का. अब सिलसिलेवार हर नंबर के बारे में जानते हैं.
मूलांक 5 ने दिया तेज दिमाग और निर्णय क्षमता
विराट कोहली का जन्म नवंबर महीने की 5 तारीख को हुआ है इसलिए उनका मूलांक 5 है, जो कि बुध ग्रह का अंक है. बुध ग्रह तेज दिमाग, कमाल की निर्णय क्षमता, दबाव में भी तगड़ी रणनीति बनाकर दुश्मन को मात देने की कला देते हैं. ये सारी क्वालिटीज विराट कोहली को खेल के मैदान में प्रतियोगी टीम से बहुत आगे रखती हैं.
भाग्यांक 6 देता है पैसा-शोहरत लग्जरी
जहां तक बात विराट कोहली के बेहद ही सामान्य आर्थिक स्थिति वाले परिवार में पैदा होकर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बनने, अल्ट्रा लग्जरी लाइफ जीने और पूरी दुनिया में करोड़ों की फैनफॉलोइंग पाने की है तो ये सब उन्हें मिलना तय सा ही था. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, उनका भाग्यांक 6 है, जो कि उनकी पूरी बर्थडेट 5 नवंबर 1988 (5.11.1988) के जोड़ से निकलता है. इसे ऐसे जोड़ें - 5+1+1+1+9+8+8 = 33, 3+3=6.
6 अंक के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो कि धन, समृद्धि, लग्जरी लाइफ, प्रेम जैसे सारे भौतिक सुखों के स्वामी हैं. भाग्यांक 6 उन्हें अपार धन, शोहरत और इसके साथ-साथ अनुष्का शर्मा जैसी शानदार लाइफ पार्टनर भी देते हैं, जो न केवल उन्हें प्यार करती हैं, बल्कि हर कदम पर उनका साथ भी देती हैं.
जर्सी नंबर 18 का खेल
विराट कोहली का जर्सी नंबर 18 भी अपने अंदर खास ताकत और लीडरशिप स्किल्स लेकर आता है. 18 में 1 और 8 है, वहीं इन दोनों के जोड़ से बना (1+8=9) अंक 9 है.
अंक 1 सूर्य का नंबर है, जो उन्हें अटूट आत्मविश्वास, कमाल की नेतृत्व क्षमता, शानदार फिटनेस और सफलता देता है.
अंक 8 शनि का नंबर है, अंक ज्योतिष के अनुसार शनि तगड़ी मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ जुटे रहने की खूबी विराट को देते हैं. यही वजह है कि विराट जब-जब करियर में मुश्किल में आए, वो टूटे या रुके नहीं, बल्कि हर बार उठे और एक नया कीर्तिमान बनाया.
अंक 9 मंगल ग्रह का नंबर है, जो कि उन्हें गजब का साहस, रिस्क लेने की क्षमता देता है. विराट को निडर बनाता है, जो उन्हें क्रिकेट के मैदान में बिना डरे मुश्किल फैसले लेने की भी हिम्मत देता है.
कह सकते हैं कि विराट की अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल को लेकर समर्पण तो है ही साथ में ये सारे नंबर्स भी मिलकर विराट कोहली को अनबीटेबल बनाते हैं.
(यह भी पढ़ें: मोबाइल या गाड़ी नंबर में 8 कितनी बार? एक, दो या तीन बार आने पर क्या होता है असर, जानें शनि का कनेक्शन)
(Disclaimer- यह खबर विराट कोहली की जन्म तिथि पर आधारित अंक ज्योतिषीय गणना और सामान्य मान्यताओं पर तैयार की गई है. इसका मकसद सिर्फ पाठकों की जानकारी और मनोरंजन के लिए है. Zee News इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है और किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है.)