SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खुद को बीमार या पूजा करते देखना... ऐसे सपने देते हैं गहरे संकेत, किस ओर जाएगी जीवन की दिशा? जानें

कई बार ऐसा होता है कि हम सपने में खुद को अलग-अलग हालात में देखते हैं जिनका कुछ न कुछ सामान्य या गहरा आध्यात्मिक संकेत हो सकता है. आइए जानें कि सपने में खुद को बीमार देखना या आइने में देखना क्या बताते हैं.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 29, 2026, 10:32 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:39 PM IST
Join

हम सोते हुए जो सपने देखते हैं वे केवल सपने न होकर हमारे ही अवचेतन मन की भावनाएं हो सकते हैं. कई बार ऐसा होता है कि हम सपने में खुद को अलग-अलग स्थितियों में देखते हैं. कुछ सपनों का कोई अर्थ नहीं होता लेकिन कुछ सपने गहरे आध्यात्मिक संकेतों को अपने अंदर छुपाए रखते हैं. आइए जानें खुद को सपने में अलग-अलग परिस्थितियों में देखना क्या संकेत देता है. सपने में खुद को बीमार देखने से लेकर पूजा करते देखने का क्या अर्थ है? इस बारे में भी जानेंगे.

सपने में खुद को आईने में देखना

सपने में खुद को आईने में देखना संकेत देता है कि आपको अपने भीतर की सच्चाई का सामना करना होगा, आपके अपने जीवन में आपकी भूमिका क्या है, सकारात्मक रूप से अपने जीवन को कैसे बदलें? इस बात को समझने का समय आ गया है. ऐसे सपने दिखे तो आपको अपने व्यक्तित्व का आंकलन करना चाहिए.

सपने में खुद को रोते हुए देखना

सपने में खुद को रोते हुए देखना संकेत देता है कि आपको अपने दबे हुए दुःख और भावनाओं को समझना होगा और उन्हें बाहर निकालकर उससे छुटकारा पाने का रास्ता निकालना होगा. सपने में रोना असल जिंदगी में जल्द ही हल्कापन महसूस होने और मानसिक तनाव के दूर होने का संकेत मिलता है. ऐसे में आपको किसी अपने को अपनी भावनाओं को साझा करना चाहिए.

सपने में खुद को मुस्कुराते हुए देखना

सपने में खुद को मुस्कुराते हुए देखना इस बात का संकेत देता है कि जिन समस्याओं का आप सामना फिलहाल कर रहे हैं उन पर ध्यान देकर उनसे बाहर निकलने की थोड़ी और कोशिश करनी होगी. तभी राहत और सच्ची खुशी मिलेगी.

सपने में खुद को घायल देखना

अगर आप सपने में खुद को घायल हालत में देखते हैं तो ऐसे सपने आपको संकेत दे रहे हैं कि आप अपने जीवन में अगर नकारात्मक ऊर्जा से घिरे हुए हैं, कोई शारीरिक असुविधा या स्वास्थ्य की समस्या से गुजर रहे हैं तो आपको जल्दी ही इसमें राहत मिलने वाली है.

सपने में खुद को सफल या शक्तिशाली होते देखना

अगर आत्मविश्वास कम हो गया है और लग रहा है कि क्षमता होने और प्रयास करने पर भी सफल नहीं हो रहे हैं तो ऐसे सपने संकेत देते हैं कि आप जल्दी अपनी शक्ति को पहचानेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे.

सपने में खुद को ध्यान या पूजा करते देखना

सपने में खुद को ध्यान या पूजा करते देखना सामान्य सपना नहीं है. सपने में मंदिर का वातावरण अगर शांत महसूस हो रहा है, आप खुद के लिए भी सुकून महसूस कर रहे हैं और भगवान के सामने बैठकर पूजा, प्रार्थना या ध्यान कर रहे हैं तो समझ लें कि जल्द ही कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने वाली है. मानसिक तनाव दूर होने वाला या कोई बहुत बड़ी परेशानी का अंत होने वाला है.

(डिस्क्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र, मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. इसकी सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES