शनि के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश किन 4 राशियों के लिए शुभ? खुलेंगे धन पाने के रास्ते और मिलेगी करियर में सफलता!
Sun in Anuradha Nakshatra: सूर्य नवंबर महीने में जल्दी ही अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. शनि के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से किन 4 राशियों के जातकों को शुभ फल प्राप्त होंगे और क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे? आइए इस बारे में जानें.
Anuradha Nakshatra Surya Transit: देवउठनी एकादशी इस साल 20 नवंबर को मनाई जाएगी और इसी दिन यानी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को सुबह 03:09 बजे सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इस नक्षत्र में 3 दिसंबर 2026 तक सूर्य का संचरण होगा. ज्योतिष की गणना कहती है, सूर्य का अनुराधा नक्षत्र में आना 4 राशियों के लिए बहुत ही लकी साबित हो सकता है. ज्योतिष मानता है, सूर्य का इस नक्षत्र में आना इन 4 राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा. खासकर पैसा और करियर के मामले में इन लोगों का अच्छा टाइम शुरू होगा. यह गोचर किन 4 राशियों को फायदा देगा, चलिए ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानते हैं.
अनुराधा नक्षत्र
ज्योतिष के हिसाब से, सूर्य का ये गोचर पैसे के नए मौके, नौकरी में आगे बढ़ने, बिजनेस के रिश्तों और फंसे हुए धन के मिलने के लिए काफी खास माना जा रहा है. अनुराधा नक्षत्र के देवता मित्र देव हैं, स्वामी शनि हैं और यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में आता है, जिसके स्वामी मंगल हैं. सूर्य पद-प्रतिष्ठा के, शनि मेहनत-अनुशासन के और मंगल साहस व निर्णय क्षमता के कारक हैं. अनुराधा नक्षत्र दोस्ती, साथ मिलकर काम करने और टीम-वर्क से जुड़ा है. इसलिए इस गोचर में सही लोगों से जान-पहचान और पुराने बिजनेस वाले रिश्तों से जातक अच्छा पैसा कमा सकता है.
आइए, ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानते हैं कि इस गोचर का फायदा किन राशियों को मिलने वाला है.
ये हैं 4 राशियां
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की मेहनत को पहचान मिल सकती है. वेतन वृद्धि की संभावना है, बोनस भी मिल सकता है. नौकरी बदलने की कोशिश करने वालों को जल्द ही सफलता मिल सकती है. सरकारी नौकरी और कॉम्पिटिशन की तैयारी में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. रुका हुआ पैसा मिलेगा. विवाद या कोर्ट-कचहरी के मामले के सुलझने से पैसे की टेंशन कम होगी. आय बढ़ेगी और आप अपना पुराना कर्ज भी चुका पाएंगे.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए इस बार काम ही काम है. मार्केटिंग, सेल्स और विज्ञापन वालों को नए क्लाइंट मिलेंगे. एजेंसी और कमीशन पर काम करने वालों को धन लाभ होगा. सोशल मीडिया, ऑनलाइन स्टडी, डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट बनाने वालों के लिए समय अच्छा है. बातचीत से बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पुरानी योजना पर काम करने के लिए समय अच्छा है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा है. पैसा फंसा है तो मिल सकता है. अच्छी खबर मिल सकती है. पुराने निवेश से फायदा होगा. पैसों की टेंशन कम होगी. आय के कई रास्ते खुलेंगे. व्यापारियों को पुराने ग्राहकों से आर्थिक लाभ होगा. व्यापार से जुड़े पुराने संपर्कों से भी बड़ी मदद मिल सकेगी.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर भाग्यशाली साबित होगा. ऑफिस में बॉस आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएंगे, काम की जिम्मेदारी बढ़ेगी और प्रमोशन भी मिल सकता है. बिजनेस में नए प्रोजेक्ट और नई डील मिलने की संभावना है. सरकारी कामों में जो फाइल अटकी थी, वो आगे बढ़ेगी. आपके काम को पहचान मिलेगी, लोग आपके फैसलों को मानेंगे. पार्टनरशिप में काम करेंगे तो फायदा हो सकता है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. इसे अंतिम सत्य न मानें. कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- शरीर में वास करते हैं नवग्रह, जानिए आपके किस अंग से है कौन-से ग्रह का गहरा संबंध!