SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अश्लेषा नक्षत्र में स्पष्ट केतु के गोचर से 4 राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, बढ़ेगा अध्यात्म की ओर झुकाव!

Spasht Ketu in Ashlesha Nakshatra: बुध के नक्षत्र यानी अश्लेषा नक्षत्र में स्पष्ट केतु का गोचर आज शाम को हो रहा है. इस नक्षत्र परिवर्तन से 4 राशि वालों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. आइए जानें किन लकी राशि वालों को इस गोचर से लाभ होने वाला है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 25, 2026, 14:23 IST | Updated: Nov 25, 2026, 14:29 IST
Join

आज यानी 25 नवंबर 2026, बुधवार को शाम 4 बजकर 34 मिनट पर स्पष्ट केतु का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर विशेष है क्योंकि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जबकि इसके अधिष्ठाता देवता सर्प हैं. यह नक्षत्र पूरी तरह कर्क राशि में स्थित है. ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह  के अनुसार केतु आध्यात्मिकता, वैराग्य, गूढ़ विद्याओं, अनुसंधान, अंतर्ज्ञान और पूर्वजन्म के संस्कारों के कारक माने जाते हैं. वहीं अश्लेषा नक्षत्र का संबंध रहस्यमयी विद्या, सूक्ष्म बुद्धि, मनोविज्ञान और तर्क क्षमता से है.

स्पष्ट केतु

ध्यान दें यह नक्षत्र गोचर स्पष्ट केतु का हो रहा है. चंद्रमा की कक्षा में सूर्य और बाकी के खगोलीय प्रभावों से जो तुरंत होने वाले बदलावों और उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखकर केतु की जिस स्थिति की गणना की जाती है उसे ही स्पष्ट कहा जाता है. कई बार स्पष्ट केतु की गति तेज हो जाती है.

किन 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा केतु का गोचर?

चंद्र राशि से गोचर को ध्यान में रखें तो स्पष्ट केतु का यह गोचर वृषभ, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि के लिए विशेष रूप से अनुकूल हो सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य अनामिका सिंह से जानें स्पष्ट केतु के इस गोचर का प्रभाव जातकों पर कैसा होगा.

वृष राशि

वृष राशि के लोग अपनी काबिलियत से धन कमाने के अच्छे मौके पा सकेंगे. अपनी रचनात्मकता को अपने काम में लगाकर बेहतर परिणाम पा सकते हैं. लेखन, डिजिटल दुनिया, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है. कारोबार में नई योजना कामयाब हो सकती है. धन के लेन-देन वाले फैसले पूरे भरोसे के साथ लेंगे. योग और प्राणायाम से जातकों का मन शांत रहेगा.

सिंह राशि

विदेश में जॉब करने की इच्छा हो या बिजनेस करना चाहते हैं तो यह समय सिंह राशि वालों के लिए अति शुभ होगा. विदेशी कंपनियों और इंटरनेशनल संपर्कों के जरिए जातक खूब धन कमा सकेंगे. साधना, आत्ममंथन और मोक्ष जैसे विषयों में मन और ज्यादा रमेगा. मन की शांति पाने की कोशिश करेंगे. जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.

कन्या राशि

कामकाज में कन्या राशि वालों की समझदारी दिखेगी. अपने तजुर्बे और गहरी सोच के दम पर पैसा कमा सकेंगे. टेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छे परिणाम लेकर आएगा. पुरानी जान-पहचान से फायदा होगा. लंबे समय से अटके धन को प्राप्त कर सकेंगे. भौतिक इच्छाओं से ऊपर उठकर जातक अपने लक्ष्यों को पहचान पाएंगे.

वृश्चिक राशि

अपनी समझ और पुराने अनुभव से खूब धन कमाएंगे. शिक्षा संबंधी काम करने वालों के करियर में तरक्की होगी. ज्योतिष, दर्शन और आध्यात्मिक ज्ञान में मन ज्यादा लगेगा. गुरु का आशीर्वाद लें. मन शांत रहेगा और आत्मज्ञान में वृद्धि होगी. किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. इसे अंतिम सत्य न मानें. कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्य से व्यक्तिगत कुंडली दिखाकर सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES