SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शरद पूर्णिमा आज: अमृत की रात पर विष योग का साया! 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्‍या करें, क्‍या न करें?

शरद पूर्णिमा अमृत बरसाने वाली रात मानी गई है, लेकिन आज विष योग समेत 3 अशुभ काल का साया भी रहने वाला है. ऐसे में 3 राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है. वहीं सभी लोगों को कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 25, 2026, 10:56 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 11:02 AM IST
Image Credit: आज शरद पूर्णिमा पर विष योग, पंचक और भद्रा काल का अशुभ साया रहेगा. (Photo:AI)
Join

शरद पूर्णिमा आज 25 अक्‍टूबर 2026, रविवार को मनाई जा रही है. धार्मिक मान्‍यता है कि आज साल में एकमात्र रात को चंद्रमा 16 कलाओं से युक्‍त होते हैं, साथ ही उनकी रोशनी अमृत बनकर धरती पर बरसती है. जो धन, समृद्धि, आरोग्‍य और सौभाग्‍य देती हैं. इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहते हैं. ज्‍योतिष के अनुसार इस साल शरद पूर्णिमा पर 3 अशुभ योग भी बन रहे हैं, जिसमें शनि-चंद्र की युति से बना विष योग भी शामिल है, जो बीमारी, नुकसान आदि देता है.

शरद पूर्णिमा पर 3 अशुभ योग

विष योग - द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 अक्‍टूबर की शाम 07:21 बजे तक चंद्रमा मीन राशि में शनि के साथ युति में रहेंगे. शनि-चंद्र की युति अशुभ विष योग बनाती है.

पंचक - शाम 07:22 बजे तक पंचक रहेंगे.

भद्रा काल -  रात 10:52 बजे तक भद्रा काल रहेगा. जिसमें विशेष-पाठ पूजा समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है.

(यह भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा A to Z गाइड: लक्ष्मी पूजा मुहूर्त से चांद की रोशनी में खीर रखने-खाने तक जानें हर डिटेल) 

इन राशि वालों को नुकसान

मेष राशि : मेष राशि वाले आज गुस्‍से, आक्रामकता और जल्‍दबाजी से बचें. यदि मेहनत का फल न मिले या काम में देरी हो तो धैर्य रखें. घर हो या दफ्तर किसी से उलझें नहीं. खर्च करने से पहले सोचें. वरना खूब खर्च हो जाएगा.

कर्क राशि : कर्क राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं और चंद्र-शनि की युति से बना विष योग इन लोगों को नींद की कमी, मानसिक अशांति या तनाव दे सकती है. किसी से झगड़ा हो तो आराम से बात करें. बीमारी होने की आशंका है.

मीन राशि : मीन राशि में ही शनि-चंद्र मिलकर विष योग बना रहे हैं. भावनाओं में न बहें. सही-गलत में अंतर न कर पाने से गलत फैसला ले सकते हैं. कोई आपकी बात का गलत अर्थ निकाल सकता है. आज जरूरी निर्णय लेने से बचें.

(यह भी पढ़ें: अमृत के साथ बरसेगा धन! इस शरद पूर्णिमा पर बने 3 शुभ योग, 4 राशियों को मिलेगा महालक्ष्मी का आशीर्वाद) 

शरद पूर्णिमा पर क्‍या करना चाहिए?

- स्नान करें, घर की साफ-सफाई करें. पूजा स्थल और मुख्‍य द्वार साफ रखें. 
- मां लक्ष्मी और विष्णु की पूजा करें. उनके मंत्र, आरती पढ़ें. 
- शाम को चंद्रमा को अर्घ्य
- चांद की रोशनी में खीर रखें. 
- रात में जागकर मां लक्ष्मी की आराधना करें.

शरद पूर्णिमा पर क्या न करें?

- खीर को बिना ढके न छोड़ें. चंद्रमा की रोशनी में खीर को छलनी या पतले साफ कपड़े या जाली से ढककर रखें. पूरी रात बाहर न छोड़ें. कुछ देर (करीब 45 मिनट से 1 घंटा) रखने के बाद फ्रिज में रख दें. फिर सुबह खाएं. 
- शरद पूर्णिमा पर तामसिक भोजन न करें. मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज या किसी भी तरह का नशा न करें. 
- आज काले कपड़े न पहनें. बेहतर है सफेद या हल्‍के रंग के कपड़े पहनें. 
- किसी से विवाद न करें. क्रोध से बचें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी वैदिक पंचांग, ज्योतिष गणना और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. योग-संयोग, राशिफल और शुभ-अशुभ समय स्थान और पंचांग के अनुसार अलग हो सकते हैं. इसे केवल सूचना के तौर पर देखें, किसी भी उपाय या निर्णय से पहले अपने विद्वान ज्योतिषी या पंडित से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES