SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सफेद सुंदर और चिकने दांत बताते हैं आप किस्मत वाले हैं या नहीं, दांतों के शेप से जान सकते हैं गहरे रहस्य!

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र से जान सकते हैं कि किसी व्यक्ति के दांतों की बनावट उसके बारे में क्या बताती है. किस तरह के दांतों वाले लोग धनी होते हैं और कौन से लोग किस्मत वाले होते हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानेंगे.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 30, 2026, 10:54 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 10:59 PM IST
Join

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट का आंकलन करके हम उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में भी गहराई से जाना जा सकता है. किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट को देखकर उसकी किस्मत से लेकर उसकी सोच और स्वभाव के बारे में एक संभावना व्यक्त की जा सकती है. इसी तरह से अगर किसी व्यक्ति के दांतों की बनावट से भी उसके बारे में बड़ी गहरी बातों का अंजादा लगाया जा सकता है. जैसे उसका भाग्य उसका साथ देता है या नहीं, उसके पास धन होगा या नहीं और उसके जीवन में सुख है या दुःख, ये सारी जानकारियां हम दातों की बनावट से हासिल कर सकते हैं. आइए जानें किसी व्यक्ति के दांत उसके बारे में क्या कहते हैं.  

दांतों के बीच में गैप वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांतों में गैप होता है वो बुद्धिमान होते हैं. हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं. समझदार होते हैं और हमेशा खुद को अच्छी तरह से प्रेजेंट करते हैं. हालांकि, इन लोगों में बहुत सारी बुरी आदतें भी होती हैं, ये लोग पैसे कमाने में आलसी होते हैं और पैतृक संपत्ति पर ही खुद को निर्भर कर लेते हैं.

सफेद, सुंदर और चिकने दांत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के दांत सफेद, सुंदर और चिकने होते हैं वो लोग मिलनसार, आकर्षण और भाग्यशाली होते हैं. ऐसे लोग जीवन में भरपूर सुख भोगते हैं और मेहनत करने से कभी कतराते नहीं है. ऐसे लोग काबिल होते हैं और ऊंचा पद पाते हैं. इमोशनल होते हैं और इन पर भरोसा किया जा सकता है.

छोटे दांतों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार छोटे दांतों वाले लोग मतलबी और लालची होते हैं. स्वार्थी होते हैं और अपने चक्कर में दूसरों को भी परेशान करते हैं. ये लोग किसी को भी अच्छी-अच्छी बातों में उलझा सकते हैं और काम निकालकर उन्हें भूल सकते हैं.

चौड़े दांतों वाले लोग

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार चौड़े दांतों वाले किसी से डरते नहीं हैं. दूसरों के सामने अपनी बात डटकर और खुलकर रखते हैं. ये लोग स्वाभिमानी होते हैं. किसी से अगर उधार भी लेते हैं तो उसे जरूर लौटा देते हैं. अपने सम्मान पर आंच नहीं आने देते हैं.

(डिस्क्लेमर: यह लेख सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है, जो सामान्य जानकारी हेतु है. इसे वैज्ञानिक प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए. किसी भी निष्कर्ष से पहले विवेक का उपयोग करें और विशेषज्ञ की सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES