SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या सचमुच किस्मत बदल देता है पाइराइट? जानिए इसके इस्तेमाल के नियम

इस खबर में हम किस्मत को चमकाने वाले पाइराइट स्टोन के फायदों के बारे में जानेंगे. साथ ही इसे घर में रखने, पहनने के नियम और वास्तु से जुड़ी जरूरी बातें भी बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 24, 2026, 04:58 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 05:19 PM IST
Join

आपने कभी न कभी मेनिफेस्टेशन के पत्थर के बारे में सुना होगा. लेकिन ये होता क्या है बहुत कम ही लोगों को पता होगा.

दरअसल इस जादुई पत्थर का नाम पाइराइट है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ये धन और किस्मत दोनों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

लोग इसे अपने घरों में सात घोड़ों की मूर्ति या शोपीस के रूप में सजाते हैं. कुछ लोग तो इसका ब्रेसलेट पहनते हैं.

इसका इस्तेमाल लोग घरों की सजावट और दफ्तर की शोभा बढ़ाने के लिए भी रखते हैं. इस खबर में हम जानेंगे कि ये पत्थर लोगों की किस्मत कैसे बदलता है.

पाइराइट को क्यों कहा जाता है मेनिफेस्टेशन स्टोन?

ये सुनहरे रंग का होता है. इसकी सुनहरी चमक देखकर लोगों के मन में ताकत और सफलता का भाव जगता है.

इसी वजह से हमारी सोच सीधे आर्थिक तरक्की और सफलता की ओर आकर्षित होने लगती है.

फिर हम जो चाहते हैं उसे पाने की कोशिश करते हैं. कड़े मेहनत के बाद वो मिल भी जाती हैं. यही कारण है कि इसे मेनिफेस्टेशन स्टोन कहा जाता है.

आत्मविश्वास बढ़ाता है ये पत्थर

पाइराइट को बहुत शक्तिशाली माना जाता है. ये हमारे शरीर के मणिपुर चक्र को एक्टिव करता है. जिससे हमारे अंदर गजब का आत्मविश्वास जागता है.

जो लोग अपने टारगेट को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए ये बहुत मददगार है. ये मन की उलझन को दूर करके सही फैसले लेने की ताकत देता है.

नेगेटिव एनर्जी और फिजूलखर्ची से दिलाता है छुटकारा

पाइराइट एक ढाल की तरह काम करता है जो नेगेटिव एनर्जी को दूर रखता है. ये मानसिक रुकावटों को खत्म करके साफ दिमाग से काम करने की ताकत देता है.

अगर आपको कोई बुरी आदतें भी लगी हैं तो वो इसके वजह से छूट जाती हैं. कुछ लोग बेमतलब का पैसा उड़ाते हैं, इस पत्थर की वजह से उनकी ये आदत धीरे-धीरे कम हो जाएगी.

धन और सफलता पाने के लिए पाइराइट का इस्तेमाल कैसे करें?

अगर आप अपने जीवन में धन-दौलत लाना चाहते हैं, तो पाइराइट का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है.

आप ध्यान लगाते समय इसे अपने हाथ में रख सकते हैं. अपनी कोई भी मनोकामना सोचते हुए इसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं.

इसे अपने ऑफिस के डेस्क या घर के कैश-बॉक्स के पास रखना बहुत शुभ माना जाता है. ब्रेसलेट के रूप में इसे पहनने से शरीर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है.

फेंगशुई के नियम और इस पत्थर की खास देखभाल

फेंगशुई और वास्तु के नियमों के मुताबिक पाइराइट को हमेशा घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए.

ये दिशा धन और संपत्ति की मानी जाती है. एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि पाइराइट पानी के संपर्क में आने से खराब हो जाता है.

नमी या पानी में रहने से ये ऑक्सीडाइज हो जाता है और इसका रंग खराब हो जाता है. इसलिए इसे कभी भी पानी से न धोएं और सूखी जगह पर ही संभाल कर रखें.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं, क्रिस्टल हीलिंग परंपराओं और फेंगशुई नियमों पर आधारित है.

और पढ़ें- शुरू करने वाले हैं दिवाली की सफाई तो जान लें किन चीजों को न फेंकें घर से बाहर, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES