रसोई में भूलकर भी खाली न होने दें ये 3 चीजें, रुक जाती है घर की तरक्की; जानिए वास्तु का कड़ा नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में नमक, आटा और हल्दी को कभी भी पूरी तरह खाली नहीं होने देना चाहिए. इन चीजों का संबंध मां अन्नपूर्णा और ग्रहों से है, जिनका खत्म होना घर की बरकत और तरक्की को रोक सकता है.
वास्तु के मुताबिक हमारे घर सबसे जरूरी जगह रसोई होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां साक्षात मां अन्नपूर्णा रहती हैं.
ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में रसोई हमेशा भरी रहती है, वहां कभी धन-दौलत की कमी नहीं होती है.
लेकिन हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके वजह से हमारी बरकत रुक जाती है.
रसोई में कुछ खास समान होते हैं जिसका खत्म हो जाना अशुभ माना जाता है. आइए उन चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें रसोई में कभी भी खाली नहीं होने देना चाहिए.
नमक का डिब्बा कभी न होने दें पूरी तरह खाली
रसोई में इस्तेमाल होने वाला नमक हमारे जीवन का बहुत जरूरी हिस्सा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक का संबंध सीधे तौर पर शनि और चंद्र ग्रह से माना गया है.
घर के डिब्बे से नमक का पूरी तरह खत्म होना बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है. ऐसा होने से घर में नेगेटिव एनर्जी तेजी से फैलने लगती है.
परिवार के लोगों के बीच तनाव बढ़ने लगता है और आर्थिक तंगी घेरने लगती है. इसलिए ध्यान रखें कि नमक का डिब्बा खाली होने से पहले ही उसमें नया पैकेट खाली कर लें.
घर की तिजोरी और तरक्की से जुड़ा है आटे का संबंध
घर में आटा का रोज इस्तेमाल होता है. ये सबसे जरूरी चीजों में से एक होता है. कहा जाता है इसका सीधा कनेक्शन मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद और मान-सम्मान से होता है.
कभी भी रसोई में आटा का डिब्बा खाली नहीं होना चाहिए. अगर आपके घर में आटा खत्म हो जाता है तो इसका मतलब साफ है आपके घर से माता लक्ष्मी की कृपा कम हो रही है.
इससे आपके घर में समस्याएं आने लगती है. बने बनाएं काम बिगड़ जाते हैं. आपको हमेशा कोशिश यही करना चाहिए कि डिब्बा खाली होने से पहले भर देना चाहिए.
हल्दी के बिना अधूरी है रसोई, न होने दें खत्म
हमारे धर्म में सबसे शुभ और पवित्र मसाला हल्दी को माना जाता है. किसी भी अच्छे काम में हमेशा हल्दी का इस्तेमाल होता है.
हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. जिसका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है. उसके जीवन में खुशहाली बनी रहती है.
अगर आपके रसोई में हल्दी खत्म हो गया तो हो सकता आपके घर के लिए ये अशुभ हो. इसी वजह से आपके वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है.
मां अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रखने के खास नियम
अगर आपको अपने घर पर मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना के रखना है तो आपको कुछ वास्तु उपाय करने चाहिए.
आपकी रसोई जब हमेशा अन्न और जरूरी मसालों से भरी रहती है, तो मां अन्नपूर्णा खुश रहती हैं. इससे आपके घर में कभी भी भोजन और धन का संकट नहीं आएगा.
घर की औरतों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि रसोई के सामान खत्म न होने पाए. समय रहते बाजार से लेते आना चाहिए.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिषीय नियमों और वास्तु परंपराओं पर आधारित है. हमारा उद्देश्य केवल पाठकों तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचाना है.