SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: स्‍नान की पूर्णिमा आज, मनेंगी मीरा जयंती और वाल्‍मीकि जयंती, देखें 26 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आश्विन पूर्णिमा तिथि आज सुबह 09:41 बजे तक रहेगी, लिहाजा पूर्णिमा स्‍नान आज इस समय तक करना शुभ रहेगा. वहीं दोपहर सवा 2 बजे तक अशुभ वज्र योग बन रहा है. देखें 26 अक्‍टूबर का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 26, 2026, 04:14 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 04:15 AM IST
Image Credit: 26 अक्‍टूबर 2026, सोमवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 26 October 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्‍टूबर को मनाई गई और इसी दिन आश्विन पूर्णिमा का व्रत रखा गया, लेकिन पूर्णिमा का स्‍नान आज 26 अक्‍टूबर को करना शुभ रहेगा. पवित्र नदियों में स्‍नान के लिए शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त में और इसके बाद सुबह 09:41 बजे तक रहेगा. इसके बाद कार्ति मास की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगा. हालांकि उदयातिथि के अनुसार 27 अक्‍टूबर से कार्तिक मास का प्रारंभ मानना उचित रहेगा. वहीं कुछ पंचांगों में 26 अक्‍टूबर से ही कार्तिक मास की शुरुआत मानी गई है.

इसके अलावा आज मीराबाई जयंती और वाल्‍मीकि जयंती भी मनाई जाएगी. वहीं आज दोपहर 02:16 बजे तक वज्र योग रहेगा. इसका नाम इंद्र देव के अस्‍त्र वज्र के नाम पर रखा गया है. यह योग एक तरफ साहस, लीडरशिप के लिए अच्‍छा माना गया है लेकिन दूसरी तरफ क्रोध, हठ और विवाद देने वाला माना गया है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 26 अक्‍टूबर 2026, सोमवार का पूरा पंचांग.

26 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 09:41 बजे तक आश्विन पूर्णिमा तिथि रहेगी और इसके बाद कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - सोमवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - पूर्णिमा स्‍नान, मीराबाई जयंती, वाल्‍मीकि जयंती.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन मेष राशि में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - शाम 05:41 बजे तक आश्विनी नक्षत्र रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - दोपहर 02:16 बजे तक वज्र योग रहेगा और इसके बाद सिद्धि योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:32 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 26 5:49 PM
चन्द्रास्त - Oct 27 7:30 AM
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:57 बजे से 05:45 बजे तक 
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - सुबह 10:59 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 07:57 बजे से 09:21 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
कुलिक - दोपहर 01:35 बजे से 02:59 बजे तक
दुर्मुहूर्त - दोपहर 12:33 बजे से 01:18 बजे तक, दोपहर 02:48 बजे से 03:33 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 01:58 बजे से 03:27 बजे तक, देर रात 02:28 बजे से तड़के सुबह 03:56 बजे तक

करण

बव - सुबह 09:41 बजे तक
बालव - सुबह 09:41 बजे से रात 08:24 बजे तक
कौलव - देर रात 08:24 बजे से 27 अक्‍टूबर की सुबह 07:02 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES