SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सिर्फ बिजनेस ही नहीं जॉब करने वालों के लिए भी खास है लाभ पंचमी, ये उपाय दिलाएंगे तरक्‍की

लाभ पंचमी को आमतौर पर कारोबारियों का पर्व माना जाता है, जबकि यह नौकरी करने वालों के लिए भी उतना ही खास है. जानिए लाभ पंचमी पर करियर में तरक्‍की के लिए क्‍या उपाय करने से फायदा होने की मान्‍यता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 13, 2026, 10:38 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 10:45 AM IST
Image Credit: लाभ पंचमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रमोशन-आर्थिक लाभ पाने के उपाय. (Photo:AI)
Join

लाभ पंचमी पर्व कार्तिक शुक्‍ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिवाली के ठीक 5 दिन बाद पड़ती है. इस साल लाभ पंचमी 14 नवंबर 2026, शनिवार को है. इस दिन बही खाते की पूजा करने का रिवाज है, जिसे चोपड़ा पूजन भी कहते हैं. इसके चलते सामान्‍य तौर पर लोग इसे व्‍यापारियों का पर्व ही समझते हैं. जबकि यह दिन जॉब करने वालों के करियर में भी बड़ा बदलाव ला सकता है.

मां लक्ष्‍मी, गणेश जी और सरस्‍वती जी की होती है पूजा

लाभ पंचमी के दिन प्रथमपूज्‍य गणेश जी, धन-समृद्धि की देवी मां लक्ष्‍मी और बुद्धि-विद्या की देवी मां सरस्‍वती की पूजा करने का विधान है. साथ ही व्‍यापारी वर्ग नए बही-खातों, तिजोरी आदि की भी पूजा करते हैं.

वहीं नौकरीपेशा वर्ग इस दिन अपने लैपटॉप, डेस्‍कटॉप, डायरी-पेन की पूजा कर सकते हैं. यदि ऐसा संभव न हो तो केवल तीनों देवी-देवताओं की पूजा करके तरक्‍की और धन-समृद्धि की कामना कर सकते हैं.

नौकरी में प्रमोशन और पैसे के लिए लाभ पंचमी के उपाय

जॉब करने वाले लोग लाभ पंचमी के दिन गणेश जी, लक्ष्‍मी जी और सरस्‍वती माता की पूजा करें. साथ ही कुछ उपाय करें. इससे प्रमोशन, सम्‍मान, मनचाही नौकरी, सैलरी में बढ़ोतरी के योग बनते हैं.

- लाभ पंचमी के दिन सुबह स्‍नान करके, साफ कपड़े पहनकर पूजा करें. लैपटॉप-डेस्‍कटॉप, डायरी-पेन की भी पूजा करें. उन पर रोली और अक्षत से छोटा सा स्‍वास्तिक बनाएं. डायरी पर बाईं ओर 'शुभ' व दाईं ओर 'लाभ' लिखें.

- गणेश जी को दूर्वा या बेसन के लड्डू, मां सरस्‍वती को पीले फूल और पीली मिठाई अर्पित करें.

- लाभ पंचमी के दिन पीली मिठाई, पीले कपड़े का दान करना भी शुभ फल देगा. गरीब-जरूरतमंद बच्‍चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें भी सामर्थ्‍य अनुसार दान कर सकते हैं.

लाभ पंचमी पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

सबसे शुभ मुहूर्त- 14 नवंबर की सुबह 06:43 बजे से लेकर सुबह 10:18 बजे तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:12 बजे से लेकर सुबह 11:56 बजे तक.
विजय मुहूर्त- दोपहर 01:23 बजे से लेकर दोपहर 02:07 बजे तक.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी धार्मिक उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES