SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Diwali 2026: धन लक्ष्मी पोटली बनाने के लिए कौन-सी सामग्री जरूरी, क्या है इसे बनाने का तरीका और इसकी पूजा विधि

Diwali 2026: दिवाली या धनतेरस पर धन लक्ष्मी पोटली बनाने की पुरानी परंपरा है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि इसे बनाने के लिए कौन-सी सामग्री का होना जरूरी है और इसकी पूजा की पूरी विधि क्या है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 05, 2026, 10:30 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:34 PM IST
Join

Dhan Lakshmi Potli Kaise Banaye: धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा तो की जाती है लेकिन विशेष फल प्राप्ति के लिए अगर कुछ उपाय कर लें तो जल्दी ही शुभ फलों की प्राप्ति की जा सकती है. इस साल 6 नवंबर को धनतेरस और 8 नवंबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. इन दोनों दिनों में से किसी भी एक दिन पूजा के समय अगर धन लक्ष्मी पोटली बनाकर उसकी पूजा करें और फिर पोटली को सही जगह पर रख दें तो एक साथ कुबेर देव और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं और इनमें किन सामग्री को रखें. इसकी पूजा विधि क्या है.

धन लक्ष्मी पोटली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

धन लक्ष्मी पोटली बनाने के लिए कुछ जरूरी सामग्री को इकट्ठा करें. ये सामग्री घर पर आसानी से उपलब्ध होती हैं. ये चीजें कौन-सी हैं, आइए इसकी पूरी लिस्ट देख लें.

लाल या पीले रंग का कपड़ा
5 या 7 कौड़ियां, कुछ कमलगट्टे
हल्दी की एक गांठ, एक सिक्का
थोड़े से साबुत चावल यानी अक्षत
एक छोटी सुपारी, लाल मौली या कलावा

धन लक्ष्मी पोटली कैसे बनाएं

लाल या पीले कपड़े में कमलगट्टे, हल्दी की गांठ, कौड़ियां, अक्षत, सुपारी और सिक्का रखें. अब इसे कलावे से अच्छी तरह बांधकर एक पोटली बना लें. इस तरह आपकी धन लक्ष्मी पोटली बन जाएगी.

धन लक्ष्मी पोटली की पूजा विधि

धनतेरस या दिवाली के दिन सबसे पहले स्नान आदि कर लें.
पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें.
अब मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर लें.
धन लक्ष्मी पोटली पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं.
मां लक्ष्मी से परिवार की सुख-शांति की कामना करें.

धन लक्ष्मी पोटली को कहां रखें और क्या है इसका महत्व?

धार्मिक मान्यता है कि कौड़ी हो या कमलगट्टा, इसका मां लक्ष्मी से गहरा संबंध है. हल्दी को भी अति शुभ माना जाता और अक्षत पूर्णता का प्रतीक है. सिक्का धन-संपन्नता को दर्शाता है. पोटली में इन चीजों को रखने और इसकी पूजा करने से घर में सब मंगल ही मंगल होता है. जब धन लक्ष्मी पोटली बन जाए तो पोटली को पूजा घर में अच्छे से रख दें. अलमारी को अच्छे से साफ कर लें और वहां भी पोटली को रख सकते हैं. तिजोरी में भी इस धन लक्ष्मी पोटली को रख सकते हैं. ध्यान रखें कि जहां भी धन लक्ष्मी पोटली को रखें उस जगह को हमेशा साफ और सुरक्षित रखें.

(डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार निर्णय लें। हम किसी चमत्कारिक लाभ का दावा नहीं करते हैं.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES