शुक्र ग्रह को मजबूत करना है तो इस दिवाली पत्नी को दें ये 5 गिफ्ट, बढ़ेगा धन और जाग जाएगा सोया भाग्य!
Diwali 2026: शुक्र ग्रह को मजबूत करना है और इस शुभ ग्रह का शुभ प्रभाव चाहिए तो दिवाली के मौके पर पत्नी को 5 गिफ्ट लाकर दें. इससे आपके जीवन से धन का अभाव दूर होगा और सोया भाग्य भी जाग जाएगा. आइए जानें गिफ्ट कौन से हैं.
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, धन, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन का कारक है. ऐसे में अगर कुंडली में शुक्र को मजबूत कर लें तो पति-पत्नी के बीच अनबन, धन की कमी से लेकर जीवन में सुखों का अभाव दूर होगा. शुक्र को मजबूत करने के लिए अगर दिवाली के शुभ मौके पर अपनी पत्नी को कुछ विशेष उपहार लाकर दें तो शुभ परिणाम जल्दी ही दिखने लगेगा. आइए जानें दिवाली के मौके पर इस दिवाली पत्नी को पति कौन से 5 उपहार दे सकते हैं ताकि उन्हें शुक्र का शुभ प्रभाव प्राप्त हो सके.
चांदी के गहने दें
चांदी के गहने ज्यादातर पैरों में पहने जाते हैं. अगर आपको अपनी कुंडली में शुक्र को सक्रिय करना है तो चांदी की पायल या बिछिया अपनी पत्नी को उपहार में दें. इससे नौकरी और व्यापार दोनों में तेजी से तरक्की होगी. मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी.
इत्र या सुगंधित चीजें
दिवाली के मौके पर अपनी पत्नी के लिए इत्र या सुगंधित चीजें उपहार में दें. जैसे कोई परफ्यूम या गुलाब का फूल या सुगंधित गजरा. ये सभी शुक्र ग्रह से संबंधित चीजें हैं. जब इन्हें आप अपनी पत्नी को दिवाली पर गिफ्ट में देते हैं तो धन की आवक बढ़ती है और पति-पत्नी दोनों की सुंदरता में वृद्धि होती है.
सौभाग्य की सामग्री
दिवाली के शुभ मौके पर अपनी पत्नी के लिए सौभाग्य की सामग्री जरूर लेकर आएं. जैसे पत्नी को सिंदूर, बिंदी या चूड़ियां उपहार में दें. इन चीजों को पाकर जब आपकी गृहलक्ष्मी प्रसन्न होंगी तो आपके घर और जीवन का सौभाग्य बढ़ेगा. आप भी हर ओर से सफलता पाएंगे.
चांदी के सिक्के
शुक्र ग्रह का धातु चांदी है. दिवाली पर जब आप अपनी पत्नी को उपहार में देने के लिए चांदी का सिक्का लाते हैं और उनके हाथ पर रखते हैं वैसे ही आपके जीवन पर शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ने लगता है. बड़ी से बड़ी आर्थिक परेशानी से निकलने का रास्ता खुल जाता है.
सफेद मिठाई
अगर दिवाली के शुभ दिन पर अपनी पत्नी को खिलाने के लिए सफेद मिठाई लाते हैं, जैसे रसगुल्ले या सफेद बर्फी, तो इससे आपके जीवन में धन पाने के कई रास्ते खुलते हैं. पति-पत्नी के बीच का प्रेम बढ़ता है और कमाई भी तेजी से बढ़ती है.
(डिस्क्लेमर: यह लेख ज्योतिष शास्त्र, धार्मिक मान्यताओं और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसकी सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते. किसी भी ज्योतिषीय उपाय को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.)