SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Dhanteras 2026: सुई से तेल तक.. धनतेरस पर गलती से भी किसी को न दें ये चीजें, वरना सौभाग्य और धन से धो बैठेंगे हाथ!

Dhanteras 2026 Niyam: धनतेरस दिवाली से कुछ दिन पहले आता है जिससे जुड़े नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है. आइए इस लेख में जानें कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर पड़ने वाले इस पर्व पर अपने घर से कौन सी चीजें किसी बाहर वाले को न दें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 24, 2026, 02:52 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:57 PM IST
Join

Dhanteras Rules to to Prevent Financial Loss: हिंदू धर्म में दीपावली पर्व का बड़ा महत्व है लेकिन धनतेरस का पर्व भी लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं. इस दिन सुबह के समय लोग घर की सफाई करते हैं और फिर शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरी, देवी लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करते हैं. दिवाली के 5 दिन में से एक दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस पड़ता है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को है. धनतेरस को लेकर कुछ नियमों का पालन करें तो घर की समृद्धि बनी रहेगी. इस दिन कौन सी चीजें किसी दूसरे को न दें आइए जानें.

किसी को भी धन न दें

धनतेरस के दिन लक्ष्मी माता और कुबेर देव की उपासना करने का विधान है ऐसे में इस दिन किसी को भी भूल से धन उधार में न दें. अगर संभव हो तो इस दिन शाम के समय पैसे खर्च भी न करें. वरना मां लक्ष्मी रूठकर आपके घर से जा सकती हैं. ध्यान रहे कि शाम की पूजा के समय या पूजा संपन्न होने के तुरंत बाद घर से किसी भी तरह की धनराशि निकालकर दूसरों को न दें.

किसी को भी चीनी न दें

अक्सर ऐसा होता है कि लोग पड़ोस से चीनी मांग लेते हैं लेकिन अगर आपके घर में धनतेरस के दिन कोई चीनी मांगने आए तो भूल से भी न दें. खासकर धनतेरस की शाम को अगर ऐसा करते हैं तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इतना ही नहीं बड़ा धन हानि भी हो सकता है. चीनी और गन्ना माता लक्ष्मी को अति प्रिय हैं. गन्ना तो माता लक्ष्मी का प्रिय भोग है. ऐसे में अगर उनकी उपासना वाले दिन ही घर से चीनी बाहर करेंगे तो घर को दरिद्रता घेर लेगी और सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा.

किसी को भी नमक न दें

धनतेरस के दिन किसी को भी उधार में नमक न दें. ध्यान दें मां लक्ष्मी और नमक का संबंध समुद्र से हैं और इस तरह दोनों के बीच एक गहरा संबंध माना जाता है. ऐसी स्थिति में अगर आप धनतेरस के दिन घर से निकलकर किसी को नमक देते हैं तो घर की सुख-समृद्धि तो जाएगी ही इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी हो सकेगा.

तेल से लेकर सुई तक

धनतेरस की शाम को आपको इस बात को लेकर विशेष रूप से ध्यान देना होगा कि दूध, दही, चावल, तेल, सुई जैसी चीजें घर से बाहर न निकाले और न तो किसी को भूले से भी उधार में दें. ये सभी चीजें घर की ऊर्जा से संबंधित हैं और जब इन्हें धनतेरस के दिन घर से बाहर करते हैं तो घर की उर्जा बुरी तरह से प्रभावित होती है. घर वालों का भाग्य खराब होता है और बड़ी-बड़ी धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती हैं.

Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लें.

और पढ़ें- शुरू करने वाले हैं दिवाली की सफाई तो जान लें किन चीजों को न फेंकें घर से बाहर, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!

और पढ़ें- Kartik Maah 2026: कार्तिक माह में चुपके से कर दें इन 5 चीजों का दान, दूर होगा मंगल दोष और विष्णु जी की बरसेगी कृपा!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES