SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रख रहे हैं देवउठनी एकादशी व्रत? तो इस दिन न करें ये 5 गलतियां, वरना आर्थिक स्थिति हो सकती है खराब!

DevUthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागकर सृष्टि की बागडोर अपने हाथों में लेते हैं. इस शुभ दिन पर उपवास रखने और विष्णु जी की विधिवत पूजा की जाती है. देवउठनी एकादशी एक अति पवित्र दिन है ऐसे में इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि भगवान विष्णु नाराज न हों.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 19, 2026, 07:16 IST | Updated: Nov 19, 2026, 07:22 IST
Join

DevUthani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व है. कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी पड़ती है जिसे देव प्रबोधिनी एकादशी, देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. चतुर्मास के बाद देवउठनी एकादशी पर देवता जागते हैं यानी भगवान विष्णु योग निद्रा से उठते हैं और फिर से संसार का संचालन करने लगते हैं. इसी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य भी शुरू कर दिए जाते हैं. इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाकर भी लोग पूजा करते हैं. इस साल 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी व्रत रखा जाएगा. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि देवउठनी एकादशी व्रत पर कौन-से काम गलती से भी नहीं करने चाहिए.

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह के 07:15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर 2026 के दिन सुबह 06:31 बजे तक बनी रहेगी. इस तरह उदयातिथि में 20 नवंबर को एकादशी का व्रत रखा जाएगा.

देवउठनी एकादशी पर कौन-से काम न करें

तामसिक भोजन का सेवन न करें

देवउठनी एकादशी पर भूल से भी मांस-मदिरा का सेवन न करें. इस दिन तामसिक भोजन का सेवन करना विशेष रूप से वर्जित होता है. इस एक गलती को करने से भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं जिससे उनकी कृपा प्राप्त नहीं होती है.

किसी का अपमान न करें

देवउठनी एकादशी के दिन किसी के प्रति बुरी सोच न रखें और न तो किसी को बुरी बातें सुनाएं या किसी का भी अपमान न करें. इस दिन वाद-विवाद करने से व्रत का फल प्राप्त नहीं होता है. ऐसा करने से एक साथ विष्णु जी और लक्ष्मी जी दोनों ही नाराज होकर घर से चले जाते हैं. जिससे अचानक ही आर्थिक परेशानियों का जीवन में प्रवेश हो जाता है.

तुलसी में जल न चढ़ाएं

तुलसी पौधा भगवान विष्णु को अति प्रिय है. भगवान विष्णु को बिना तुलसी पत्ता डाले भोग अर्पित न करें. लेकिन इसके लिए एक दिन पहले ही तुलसी की पत्तियां तोड़कर रख लें. एकादशी व्रत के दिन तुलसी के पौधे को भूल से भी हाथ न लगाएं और न ही पौधे में जल अर्पित करें क्योंकि ऐसा करने से एक साथ देवी लक्ष्मी, विष्णु जी और देवी तुलसी नाराज हो जाएंगी. क्योंकि तुलसी देवी विष्णु को प्रिय हैं और इस पौधे में लक्ष्मी जी का वास होता है. दरअसल, तुलसी देवी निर्जला एकादशी व्रत रखती हैं, ऐसे में इस दिन तुलसी की पत्तियों को छूना और जल देना वर्जित है. ऐसा करने से अचानक ही धन हानि हो सकती है.

चावल खाना वर्जित

देवउठनी एकादशी हो या साल की कोई और एकादशी तिथि, इस दिन चावल का सेवन पूरी तरह वर्जित है. ऐसी धार्मिक मान्यता है एकादशी तिथि पर चावल का सेवन करने से पाप और दोष लगता है. इसे शुभ नहीं माना जाता है.

काले या सफेद वस्त्र न पहनें

धार्मिक मान्यताएं हैं कि किसी भी शुभ मौके पर काला या सफेद वस्त्र पहनना वर्जित है. ऐसे में एकादशी की पूजा कर रहे हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि काले या सफेद वस्त्र न पहनें. विशेष रूप से देवउठनी एकादशी पर इस तरह के कपड़े पहनना वर्जित है. ऐसा करने से भगवान विष्णु की न तो कृपा प्राप्त होगी और न ही पूजा से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करने का नियम है. एकादशी तिथि पर पीले वस्त्र पहनकर पूजा करना और व्रत का संकल्प करना अति शुभ माना जाता है.

(डिस्क्लेमर- कृपया यह लेख केवल धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी व्रत या उपाय को अपनाने से पहले हमेशा अपने गुरु या विद्वान से अवश्य सलाह लें.) 

और पढ़ें- देवउठनी एकादशी की पूजा के लिए ये रही सामग्री लिस्ट, विष्णु जी के जागते ही चढ़ाएं उनके ये प्रिय फूल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES