SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: 3 जिलों में येलो अलर्ट, जानें 25 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम ?

राजस्थान में आज 24 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 24, 2026, 05:23 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 05:32 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान में आज 24 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोटपुतली-बहरोड़, खैरथल-तजारा, अलवर, डीग, दौसा और चूरू जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

वहीं राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. राज्य में सर्वाधिक बारिश विराट नगर कोटपुतली-बहरोड़ में 25 मिमी दर्ज की गई. वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री सेल्सियस एवं निम्नतम न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- बारिश से एक बार फिर भीगेगा राजस्थान: इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

राज्य के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

आज 24 अक्टूबर को राज्य के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचण तंत्र बना हुआ है. आज 24 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

25 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर को भी जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में अक्टूबर के 29 से 30 को एक बार पुनः मेगर्जन तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- बारिश से एक बार फिर भीगेगा राजस्थान: इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 24 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, वज्रपात तथा मध्यम बारिश की संभावना है.

प्रदेश के मौसम में बदलाव

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES