SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बारिश से एक बार फिर भीगेगा राजस्थान: इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

राजस्थान के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने आज 23 अक्टूबर को राज्य के 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 23, 2026, 05:47 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 05:52 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

राजस्थान में आज 23 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में एक दो जगहों पर मेगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई व राज्य के शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा.

प्रदेश में सर्वाधिक बारिश बीकानेर में 4.4 मिमी दर्ज की गई. वहीं राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान की बात करें तो जैसलमेर में 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. निम्नतम न्यूनतम तापमान डबोक में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम का बड़ा उलटफेर, इन जिलों में हल्की बारिश के आसार, रहें तैयार

23-24 अक्टूबर को इन संभागों में बारिश के आसार

एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज 23 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के क्षेत्रों में कहीं-कहीं मेगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 अक्टूबर को भी बीकानेर व जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेगर्जन, तेज हवाओं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. वहीं 25 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन शहरों की खराब होने वाली है फिजा, गरज-चमक के साथ बादल बरसने का अलर्ट

प्रदेश के 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 23 अक्टूबर को प्रदेश के 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें डीग, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, खैरथल-तिजारा तथा दौसा जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा मध्यम बारिश की संभावना है.

इस जिले में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने अलवर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES