SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान मौसम अपडेट: 24 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 24 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के उत्तरी इलाकों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 24, 2026, 01:19 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 01:27 PM IST
Image Credit: राजस्थान का मौसम का हाल
Join

राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कुछ इलाकों में बादल छाने, बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 

इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
ऐसे में 24 अक्टूबर को बीकानेर और जयपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है. वहीं, राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. 

जयपुर समेत इन जिलों में बदलेगा मौसम
मौसम के मुताबिक, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा और जयपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मौसम में बदल सकता है. इन जिलों में हल्के से मध्यम बादल गरजने के साथ अचानक तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. साथ ही बारिश की वजह से हवा की गति और तेज हो सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि कुछ जगहों के मौसम में बदलाव हो सकता है. आसमान में बादल छाने, गरज-चमक होने और हवाएं चलने के आसार हैं. 

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
24 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर बीकानेर और जयपुर के उत्तरी इलाकों में देखा जा सकता है. इन इलाकों में कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के साथ बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ेंः बारिश से एक बार फिर भीगेगा राजस्थान: इन जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

25 अक्टूबर से अगले तीन-चार दिन मौसम रहेगा शुष्क
वहीं, 25 अक्टूबर से  प्रदेश का मौसम फिर से बदलेगा. आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा.इसके अलावा अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में भी कई जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

किसानों और आमजन के लिए जरूरी सलाह 
मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को सलाह देते हुए कहा है कि मौसम में बदलाव होने पर सतर्क रहे. मेघगर्जन और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर खड़ें ना हो. साथ ही किसान कृषि संबंधी गतिविधियों का प्लान मौसम को देखते हुए बनाए. 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES