SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में बड़ा हादसाः उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार क्रूजर, 9 लोगों की मौत, खाटूश्यामजी से लौट रहे थे सभी

राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 22, 2026, 06:48 IST | Updated: Nov 22, 2026, 07:18 IST
Image Credit: ZEE NEWS
Join

राजस्थान में कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार क्रूजर टकरा गई है. इस हादसे में  बच्चों सहित 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक, मरने वाले लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जो खाटू श्यामजी से लौट रहे थे. इसमें 6 अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. यह हादसा नाता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंभूपुरा गांव के पास हुआ. 

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है. वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना तब हुई है, जब सीकर जिले में खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे. हादसा कोटा के शंभूपुरा के पास हुआ है. वहीं इस हादसे पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने भी जानकारी दी है.

 अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने दी जानकारी

वहीं हादसे पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि शंभूपुरा के पास, आधी रात को 16 लोगों को ले जा रहा एक वाहन ट्रक से टकरा गया. यह एक बेहद दुखद और दर्दनाक हादसा था, जिसमें 9 लोगों की जान चली गई. वे खाटू श्याम के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे. वे सभी एक ही परिवार के थे. उन्होंने आगे बताया कि हमारी प्राथमिकता है कि घायलों का इलाज सही से कराया जाएगा, ताकि वे जल्दी ठीक हो जाएं. वहीं, हादसे में जान गंवाने वालों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES