SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वेतन जल्दी देने और 20 हजार बोनस की उठी मांग: क्या दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी राहत?

राजस्थान शिक्षक संघ ने सरकार से अक्टूबर का वेतन दीपावली से पहले जारी करने और बोनस 7 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए नकद करने की मांग की है. संघ का कहना है कि महंगाई के चलते कर्मचारियों को त्योहार पर अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलनी चाहिए.

Reported By Dinesh Tiwari Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 25, 2026, 10:45 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:51 PM IST
Image Credit: Rajasthan News (Zee Media)
Join

दीपावली पर खरीदारी और घरेलू खर्चों को देखते हुए राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार से कर्मचारियों को राहत देने की मांग की है. संघ ने अक्टूबर महीने का वेतन दीपावली से पहले जारी करने और त्योहार पर मिलने वाले बोनस की राशि बढ़ाकर 20 हजार रुपए नकद करने की अपील की है. संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को त्योहार पर अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलनी चाहिए.

दीपावली से पहले मिले अक्टूबर महीने का वेतन
प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने कहा कि दीपावली के दौरान घर की सजावट, खरीदारी, बच्चों की जरूरतों और दूसरे घरेलू खर्चों पर सामान्य दिनों से ज्यादा पैसा खर्च होता है. ऐसे में अगर कर्मचारियों को अक्टूबर महीने का वेतन त्योहार से पहले मिल जाता है, तो उन्हें खर्चों का हिसाब रखने में आसानी होगी. समय पर वेतन मिलने से कर्मचारी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्योहार बेहतर तरीके से मना सकेंगे. उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग की.

यह भी पढ़ें - राजस्थान में 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं: टॉप-3 छात्रों को 10 महीने तक मिलेगा स्कॉलरशिप

7 हजार रुपए का बोनस बढ़ाकर 20 हजार करने की मांग
विपिन शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों को मिलने वाले दीपावली बोनस की मौजूदा राशि 7 हजार रुपए साल 2014 में तय की गई थी. इसके बाद से महंगाई काफी बढ़ गई है. रोजमर्रा की जरूरतों की चीजें भी पहले के मुकाबले महंगी हो गई हैं, लेकिन बोनस की राशि में इसके हिसाब से बढ़ोतरी नहीं हुई है.

महंगाई को देखते हुए राशि में बदलाव जरूरी
शिक्षक संघ का कहना है कि मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए बोनस की राशि में बदलाव करना जरूरी है. संघ ने सरकार से मांग की है कि दीपावली बोनस को बढ़ाकर 20 हजार रुपए नकद किया जाए. इससे कर्मचारियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त आर्थिक मदद मिलेगी और वे बढ़ते खर्चों को बेहतर तरीके से संभाल सकेंगे. अब संघ ने सरकार से वेतन और बोनस को लेकर जल्द फैसला लेने की अपील की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES