SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में 3 लाख घरों में लगेंगे फ्री सोलर पैनल: जानें किसे मिलेगी प्राथमिकता

राजस्थान सरकार पहले चरण में 3 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाएगी. जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के एक-एक लाख उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा. सबसे कम बिजली खपत वाले और आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

Reported By Dinesh Tiwari Written By Aman Singh
Published: Oct 29, 2026, 06:38 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:44 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान सरकार प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देने जा रही है. अब प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग द्वारा दी गई सौगात के तहत नि:शुल्क सोलर पैनल लगाए जाएंगे और इसके साथ ही 10 साल की सोलर पैनल की सर्विस और वारंटी भी फ्री दी जाएगी.

पहले चरण में तीन लाख उपभोक्ताओं को लगेंगे सोलर पैनल

प्रदेश सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में राहत देने के लिए बड़ी सौगात दी है. अब पीएम सूर्य घर योजना के तहत लोगों के घरों पर नि:शुल्क सोलर पैनल लगाए जाएंगे और इस सोलर पैनल का 10 साल के लिए रख रखाव वारंटी भी विभाग द्वारा किया जाएगा. ऐसे में ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की जा रही है. पहले चरण में प्रदेश के तीन लाख उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिसमें जयपुर. जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के एक-एक लाख उपभोक्ताओं को चिन्हित किए गए हैं.

सोलर पैनल लगने वाले उपभोक्ता चिन्हित

नि:शुल्क सोलर पैनल योजना को लेकर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि प्रदेश में जिन 3 लाख लोगों के सोलर पैनल लगाए जाएंगे. वह उपभोक्ता हमने चिन्हित कर लिया है. नागर ने कहा कि जिसका कंजपक्शन अभी सबसे कम आ रहा है, उस उपभोक्ता का बिजली का बिल हम जीरो करेंगे. उसमें 10 साल तक शामिल किया गया, जिससे कि वह सोलर लगने के बाद 10 साल तक बिजली बिल जीरो होगा.

साथ ही सही रख रखा व सर्विस भी फ्री मिलेगी. इसके लिए हमने टेंडर कर दिए हैं. मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि पहले चरण में जिन उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री मिल रही थी और उनका विद्युत कनेक्शन कम है उन उपभोक्ताओं को पहले चरण में नि:शुल्क सोलर पैनल 10 साल सर्विस वारंटी का लाभ देंगे.

यह भी पढ़ें- जयपुर में साइबर ठगों का जाल: मोबाइल हैक कर लाखों निकाले, मैरिज साइट और OLX पर भी लोगों को बनाया शिकार

घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

राजस्थान में पहले चरण में 3 लाख घरेलू उपभोक्ताओं के घर नि:शुल्क सोलर पैनल लगेंगे. जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के 1-1 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे. सबसे कम बिजली खपत वाले उपभोक्ताओं को पहली प्राथमिकता मिलेगी. सोलर पैनल के साथ 10 साल तक सर्विस, रखरखाव और वारंटी भी मुफ्त मिलेगी. ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि कमजोर और कम खपत वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल जीरो करेंगे. नि:शुल्क सोलर पैनल लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हुई. पहले चरण में चयनित उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा.

सबसे कम बिजली खपत वाले उपभोक्ता शामिल

बिजली विभाग ने नि:शुल्क सोलर पैनल लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है. योजना के तहत जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम के एक-एक लाख उपभोक्ताओं को मुफ्त सोलर पैनल का लाभ दिया जाएगा. इनमें 150 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के ऐसे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी, जिनकी बिजली खपत सबसे कम है. इससे उनका बिजली बिल शून्य करने में मदद मिलेगी. मंत्री नागर ने कहा कि योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें बिजली बिल से राहत मिल सके.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES