SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2028 में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा? डोटासरा ने खोले पत्ते, गहलोत से मुलाकात का भी बताया राज

ज़ी राजस्थान से बातचीत में गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 2028 में सरकार बनाना है, CM चेहरे पर अभी चर्चा नहीं. गहलोत से मुलाकात में जिला प्रमुख और प्रधान बनाने पर मंथन हुआ. डोटासरा ने BJP पर बाड़ेबंदी और जोड़तोड़ के आरोप लगाए.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 23, 2026, 17:42 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:46 IST
Image Credit: Govind Singh Dotasra Interview
Join

Rajasthan Politics: राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने अब 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ज़ी राजस्थान न्यूज से खास बातचीत में कहा कि पार्टी का मकसद 2028 में कांग्रेस की सरकार बनाना है. मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है. इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात, जिला प्रमुख और प्रधान बनाने की रणनीति और भाजपा पर लगे आरोपों को लेकर भी खुलकर बात की.

2028 में कांग्रेस का CM चेहरा कौन होगा?

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का पूरा फोकस 2028 के विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने पर है, न कि मुख्यमंत्री के चेहरे पर. उनके मुताबिक, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नेताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाने और कांग्रेस की सरकार बनाने का टास्क दिया है. डोटासरा ने कहा कि पार्टी में पद और जिम्मेदारी का फैसला हाईकमान करता है. डोटासरा और टीकाराम जूली की जोड़ी को लेकर पूछे गए सवाल पर भी उन्होंने यही बात दोहराई.

गहलोत से मुलाकात में क्या हुई चर्चा?

अशोक गहलोत से मुलाकात पर डोटासरा ने कहा कि चुनाव का माहौल है, इसलिए चुनावी मुद्दों पर बातचीत हुई. उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस का बहुमत बचाने, जिला प्रमुख और प्रधान बनाने तथा जिन जगहों पर पार्टी थोड़ी पीछे रह गई है, वहां बहुमत जुटाने की रणनीति पर चर्चा हुई. डोटासरा ने भाजपा पर बाड़ेबंदी और जोड़तोड़ करने के आरोप भी लगाए.

'जनता ने BJP को EVM में पीटा, मौके पर नहीं'

पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा, 'जनता ने इनको पीटा नहीं, केवल EVM में पीटा, मौके पर नहीं पीटा.'

उन्होंने भाजपा पर दादागिरी और गुंडागर्दी के आरोप लगाए. डोटासरा ने दावा किया कि भरतपुर में कांग्रेस के सदस्यों को ले जाने और पुलिस के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सदस्यों की सुरक्षा करेगी और भरतपुर सहित दूसरी जगहों पर भी बोर्ड बनाने के लिए काम करेगी.

महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

डोटासरा ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा. उन्होंने खाद-बीज, बिजली और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए. डोटासरा ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से जनता में नाराजगी है और 2028 में भाजपा सरकार की विदाई होगी.

पार्टी लाइन से बाहर जाने वालों को चेतावनी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि हाईकमान की गाइडलाइन के खिलाफ चलने वालों का कांग्रेस में कोई लेना-देना नहीं है. डोटासरा के मुताबिक, सभी नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा. फिलहाल पार्टी का लक्ष्य पंचायत चुनाव के बाद जिला प्रमुख और प्रधान बनाना तथा 2028 के लिए संगठन को तैयार करना है.H

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES