सड़क पर घायल की जान बचाइए और पाइए ₹25,000 का इनाम, जानें क्या है 'राह वीर योजना'
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को राह वीर योजना के तहत 25 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा. एक व्यक्ति साल में अधिकतम पांच बार पुरस्कार प्राप्त कर सकता है.
सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को केंद्र सरकार की ‘राह वीर योजना’ के तहत 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके साथ ही मददगार व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. योजना का उद्देश्य सड़क हादसों में घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और आमजन को मदद के लिए प्रोत्साहित करना है.
गोल्डन ऑवर में मदद करने पर मिलेगा पुरस्कार
योजना के तहत सड़क दुर्घटना के बाद का शुरुआती महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन ऑवर अहम है. इस दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को पुरस्कार का लाभ मिलेगा. हादसे के बाद घायल को जल्द चिकित्सा सुविधा मिलना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण हो सकता है. इसी उद्देश्य से योजना में ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने का प्रावधान किया गया है, जो दुर्घटना के समय घायल की सहायता करते हैं.
यह भी पढे़ं- बच्ची को जन्म देने के 2 घंटे बाद ही बिगड़ी तबीयत, जेके लोन अस्पताल में एक और प्रसूता की मौत, मचा हड़कंप
एक साल में अधिकतम पांच बार मिलेगा लाभ
‘राह वीर योजना’ के तहत एक व्यक्ति एक साल में अधिकतम पांच बार पुरस्कार प्राप्त कर सकेगा. प्रत्येक पात्र मामले में मददगार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. योजना के जरिए मददगार के योगदान को सम्मानित भी किया जाएगा. इसका लाभ उन नागरिकों को मिलेगा, जो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर के दौरान अस्पताल पहुंचाने में मदद करते हैं.
बीसीएमओ ने आमजन से की मदद की अपील
सुल्तानपुर बीसीएमओ डॉ. राजेश सामर ने आमजन से सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करना मानवता का सबसे बड़ा कार्य है. दुर्घटना के बाद समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है.
डॉ. सामर ने कहा कि सड़क हादसा होने पर लोग डरें नहीं और मानवीय संवेदना के साथ घायलों की मदद के लिए आगे आएं. इसलिए जरूरत के समय घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने में मदद करें.
मददगारों को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य
‘राह वीर योजना’ के माध्यम से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय पर उपचार दिलाने और मददगार नागरिकों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है. 25 हजार रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र ऐसे लोगों के योगदान को पहचान देने का माध्यम है. इससे घायलों को समय पर उपचार और मददगारों को उचित सम्मान देने का उद्देश्य पूरा होगा भी.
Reporter- Chetan Gurjar