भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /जयपुर के इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं गाड़ी: पुलिस ने जारी किया नया रूट चार्ट, तुरंत करें नोट

जयपुर के इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं गाड़ी: पुलिस ने जारी किया नया रूट चार्ट, तुरंत करें नोट

Jaipur News: जयपुर में 17 से 20 अक्टूबर तक त्योहारों और चार दिन की छुट्टियों के चलते परकोटा व आमेर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी. बड़ी टूरिस्ट बसों की एंट्री बंद रहेगी. आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटक निर्धारित रूट और पार्किंग का इस्तेमाल करें.

Written ByVishnu Prakash Sharma
Published: Oct 17, 2026, 06:54 AM IST|Updated: Oct 17, 2026, 07:04 AM IST
joinshare
जयपुर के इन रास्तों पर भूलकर भी न ले जाएं गाड़ी: पुलिस ने जारी किया नया रूट चार्ट, तुरंत करें नोट
Image Credit: AI Image.

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Jaipur News: त्योहारी सीजन और लगातार चार दिन के अवकाश को देखते हुए जयपुर पुलिस ने शहर के परकोटा और आमेर क्षेत्र में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है. 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में वाहनों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने पर्यटकों और आमजन की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग और डायवर्जन की व्यवस्था निर्धारित की है.

इस दौरान परकोटा क्षेत्र में बड़ी टूरिस्ट बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटकों को निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से जाना होगा. पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था का पालन करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें.
परकोटा में बड़ी टूरिस्ट बसों की एंट्री बंद

जयपुर के चारदीवारी क्षेत्र में पर्यटकों की बड़ी बसों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन बसों की पार्किंग के लिए रामनिवास बाग पार्किंग को निर्धारित किया गया है. इसके अलावा परकोटा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों का संचालन रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही किया जा सकेगा. दिन के समय लोडिंग वाहनों का संचालन नहीं होगा. रूट परमिट वाली बसों, मिनी बसों और सिटी बसों को जरूरत के अनुसार वैकल्पिक समानांतर मार्गों से संचालित किया जाएगा.

यह भी पढे़ं- जयपुर में ट्रैफिक महाजाम का अलर्ट! जन आक्रोश रैली के चलते परकोटा सील, निकलने से पहले देख लें डायवर्जन रूट

व्यापारियों से की अपील
चारदीवारी क्षेत्र में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की है. इसके लिए रामनिवास बाग की जेडीए भूमिगत पार्किंग, चौगान स्टेडियम के निर्धारित पार्किंग स्थल और आतिश मार्केट के अंदर उपलब्ध पार्किंग का उपयोग करने को कहा गया है.

बड़ी चौपड़-सुभाष चौक मार्ग पर विशेष व्यवस्था
चारदीवारी में यातायात का दबाव बढ़ने पर आवश्यकतानुसार सामान्य यातायात में बदलाव किया जाएगा.
बड़ी चौपड़ से सुभाष चौक: सामान्य यातायात का संचालन सड़क के दोनों तरफ से किया जाएगा.
सुभाष चौक से बड़ी चौपड़: वाहनों को चार दरवाजा और घोड़ा निकास रोड होते हुए रामगंज चौपड़ की ओर डायवर्ट किया जा सकेगा.
बांदरवाल गेट से आने वाले वाहन: नगर परिषद की मोरी, सार्दुल सिंह की नाल और गणगौरी बाजार की तरफ जा सकेंगे.
गणगौरी बाजार से सिटी पैलेस: सार्दुल सिंह की नाल होकर सिटी पैलेस की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा.
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

आमेर फोर्ट जाने वाले पर्यटक ध्यान दें, ये रहेगा रूट
आमेर क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर यातायात का दबाव कम करने के लिए विशेष रूट निर्धारित किए गए हैं. दिल्ली रोड से आमेर फोर्ट जाने वाले वाहन आमेर तिराहा से धोबीघाट चौराहा, रामगढ़ मोड़ और आमेर रोड होते हुए आमेर फोर्ट जा सकेंगे. रामगढ़ मोड़ से आमेर की तरफ सामान्य यातायात का संचालन जारी रहेगा. वहीं, जयगढ़ टी-पॉइंट से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात बंद रहेगा. जयगढ़ टी-पॉइंट से वाहन आमेर की तरफ जा सकेंगे. इसके अलावा आमेर से रामगढ़ मोड़ की तरफ यातायात बंद रहेगा और आमेर तिराहा से आमेर गांधी चौक की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे.

यह भी पढे़ं- कागजों पर बनती रही सड़क, खाते में जाता रहा पैसा! कोटा ACB का बड़ा एक्शन, 4 पर केस दर्ज

आमेर से जयपुर आने के लिए इस रूट का करें इस्तेमाल
आमेर से जयपुर शहर की ओर आने वाले वाहन आमेर तिराहा, दिल्ली रोड, गलता गेट चौराहा और ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेंगे. पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से विकसित किए जा रहे परियों का बाग क्षेत्र में अस्थायी पार्किंग का संचालन भी किया जा रहा है.

पुलिस की अपील- यातायात नियमों का करें पालन
जयपुर पुलिस का उद्देश्य त्योहार और पर्यटन सीजन के दौरान शहर में यातायात को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखना है. चार दिन के अवकाश में आमेर, परकोटा, धार्मिक स्थलों और प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ने की संभावना है. ऐसे में जयपुर आने वाले पर्यटक और स्थानीय नागरिक घर से निकलने से पहले निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का ध्यान रखें. यातायात का दबाव बढ़ने पर पुलिस आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू करेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jaipur News