दिवाली से पहले बाजारों में लौटी रौनक: चांदी 4 लाख से गिरकर 2 लाख पर आई, सोना भी 36 हजार टूटा
दीपावली से पहले जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट से रौनक बढ़ने लगी है. चांदी का भाव 4 लाख रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से गिरकर 2,01,000 रुपये पर आ गया है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
सोने चांदी के भाव इस दीपावली बाजारों की चमक खूब बढ़ाएगी. सोने-चांदी के भाव लगातार टूटने के बाद बाजारों की रौनक अभी से बढ़ने लगी है. सोना-चांदी टूटने के बाद बाजारों की चमक बढ़ने लगी है.
अभी से बाजारों की रौनक बढ़ी
जयपुर के बाजारों में इस बार दिवाली के त्योहार को लेकर अभी से रौनक और चहल-पहल शुरू हो चुकी है. बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण सोने और चांदी के भावों में लगातार आ रही भारी गिरावट हो रही है.
सोने-चांदी के कीमत घटने से जयपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी का एक अनोखा माहौल बन गया है, जिससे स्थानीय ज्वैलर्स और व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं. एक साल पहले जहां चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब चांदी टूटकर 2,0,1000 तक रह गई. सोना भी लगभग 36 हजार रुपये टूटा. सोने का भाव 1,45,100 रुपये तक पहुंच गया है. शादी और त्योहार के कारण बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आने लगी है.
जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के अध्यक्ष कैलाश मित्तल का कहना है कि सोने-चांदी के भाव गिरने से कारोबार में तेजी आएगी. त्योहार के साथ-साथ शादी का सीजन भी लगातार मार्च तक चलेगा इसलिए बाजार में चमक रहेगी.
यह भी पढ़ेंः दिवाली से पहले ग्राहकों की बल्ले-बल्ले: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें जयपुर के सर्राफा बाजार के ताजा भाव!
नोट पर चांदी के सिक्के
बाजार के जानकारों का कहना है कि यह मंदी कारोबारियों के लिए भले ही अलग स्थिति हो, लेकिन आम ग्राहकों और खरीदारों के लिए यह खरीदारी का सबसे सुनहरा मौका साबित हो रहा है. लोग शादी-ब्याह के सीजन और दिवाली की एडवांस खरीदारी में जुट गए हैं. वहीं, जयपुर सराफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि बाजार में रौनक अभी से बढ़ने लगी है. आने वाले दिनों में बाजार और रफ्तार पकड़ेगा. जयपुर के सराफा व्यापारी पहली बार 1 ग्राम से लेकर 5 ग्राम तक नोट पर चांदी के सिक्के लेकर आए, जिसको पूरा हेरीटेज लुक दिया गया है.
सोने-चांदी के दाम
जयपुर में 99.9 शुद्धता वाली 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,01,000 रुपये है. जबकि 10 दिन पहले यही चांदी 2,57,900 रुपये प्रति किलो के आसपास थी. यानी पिछले कुछ दिनों में चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है और यह सबसे ज्यादा मांग में बनी हुई है. वहीं, जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,45,100 रुपये प्रति 10 ग्राम है. चांदी 4 महीने में 2 लाख चढ़ी थी, अब तक 1.93 लाख उतर चुकी है.
इस साल 29 जनवरी को पहली बार जयपुर में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो पहुंची थी. इस स्तर से अब तक चांदी 50 फीसदी तक सस्ती हो चुकी है. इस महीने ही चांदी के भाव 22 हजार रुपये प्रति किलो कम हो चुके हैं. 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,38,500 रुपये किलो थी लेकिन इन सबके बीच सोने- चांदी की खरीददारी करने वाले ग्राहकों की चमक बढ़ गई है क्योंकि दाम लगातार सोने-चांदी के टूट रहे है.