SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में 19 मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार, एक साल से चल रहा था फरार

जयपुर के मानसरोवर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश अम्बेडकर उर्फ मोडा को गिरफ्तार किया है. आरोपी मानसरोवर के सुमेर नगर इलाके में अपने परिवार के साथ रह रहा था. पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे दबोचा. आरोपी टाटा एस वाहन चोरी के मामले में वांटेड था.

Written By Vishnu Sharma
Published: Nov 11, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 04:49 PM IST
Image Credit: मानसरोवर पुलिस ने दबोचा
Join

शहर में चोरी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मानसरोवर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अम्बेडकर उर्फ मोडा पिछले करीब एक साल से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था. उसके खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग पुलिस थानों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी को मानसरोवर के सुमेर नगर इलाके से गिरफ्तार कर गिरफ्तार किया है.

टाटा एस चोरी के मामले में था वांटेड 
पुलिस के मुताबिक, मानसरोवर थाने में 18 अप्रैल 2025 को टाटा एस वाहन चोरी का मामला दर्ज हुआ था. वाहन नंबर RJ-14-GK-6741 को भारत माता सर्किल, मानसरोवर से चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अमरचंद उर्फ अंकित को दस्तयाब कर चोरी गया टाटा एस वाहन बरामद कर लिया था. हालांकि, मामले में दूसरा आरोपी अम्बेडकर उर्फ मोडा फरार हो गया था.

यह भी पढ़ेंः खेत की डोल पर खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों और फरसी से लैस होकर भिड़े दो पक्ष, 5 महीने की गर्भवती समेत कई घायल

5 हजार रुपये का घोषित था इनाम 
मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अपनी रिहायश से फरार चल रहा था. पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देने पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया. दीपावली के दौरान पुलिस ने आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह जयपुर में ही अपने परिवार के साथ रह रहा है.

सुमेर नगर से दबोचा, 19 मुकदमों का आपराधिक रिकॉर्ड
एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन और मानसरोवर थानाधिकारी सतीश चंद के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन और ठिकाने का पता लगाया. इसके बाद पुलिस ने मानसरोवर के सुमेर नगर स्थित मकान नंबर 62 से आरोपी को पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया.


गिरफ्तार आरोपी की पहचान अम्बेडकर उर्फ मोडा (29) पुत्र रमेश, निवासी गांव गोपरा, थाना जौरा, जिला मुरैना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है. वह वर्तमान में सुमेर नगर, मानसरोवर में रह रहा था.

यह भी पढ़ेंः  सिरोही में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम! गर्भवती पत्नी के सामने पति को कुल्हाड़ी और तलवार से काट डाला
 

राजस्थान के कई थानों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ राजस्थान के अलग-अलग थानों में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं. इनमें टोडाभीम, आंधी, शाहपुरा, चंदवाजी, श्यामनगर, कानोता, थानागाजी, सैंथल, रूपवास और अजमेर के मामले शामिल हैं. इन प्रकरणों में चार्जशीट पेश की जा चुकी है. फिलहाल मानसरोवर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES