SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिस दुकान पर कभी करता था काम, वहीं बरसाईं गोलियां! जयपुर फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 3 अरेस्ट

जयपुर के नारायण विहार में बजरी सप्लायर की दुकान पर पुरानी रंजिश में 3-4 राउंड फायरिंग हुई. पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन शर्मा समेत तीन आरोपियों को महज 36 घंटे में गिरफ्तार कर लिया.

Written By Vishnu Prakash Sharma
Published: Nov 19, 2026, 08:33 IST | Updated: Nov 19, 2026, 08:40 IST
Image Credit: पुरानी रंजिश में सप्लायर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; पुलिस ने 36 घंटे में दबोचे दरिंदे.
Join

राजधानी जयपुर के नारायण विहार इलाके में बजरी सप्लायर की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नारायण विहार थाना पुलिस और डीएसटी दक्षिण की संयुक्त टीम ने वारदात के महज 36 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सचिन शर्मा सहित उसके दो सहयोगियों अनुपम सिंह और अभिषेक शर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते निरंकार बजरी सप्लायर्स की दुकान पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया था.

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 17 नवंबर की रात नारायण विहार के बी ब्लॉक में हरिओम धर्म कांटे के पास स्थित निरंकार बजरी सप्लायर्स की दुकान पर वारदात हुई थी. परिवादी महेंद्र प्रताप सिंह भाटी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दुकान के अंदर सो रहा था. रात करीब 12 बजे मुख्य आरोपी सचिन शर्मा दुकान पर आया और गाली-गलौच करने के बाद वहां खड़ी लोडिंग 407 गाड़ियों में तोड़फोड़ की. धमकी देकर वह मौके से चला गया.

यह भी पढे़ं- FMGE परीक्षा पास नहीं की, फिर भी बन गए डॉक्टर! 20 लाख में खरीदे फर्जी सर्टिफिकेट, जयपुर में 5 अरेस्ट

इसके बाद सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच सचिन अपने 4-5 साथियों के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर दोबारा दुकान पर पहुंचा. आरोपियों ने दुकान के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. आवाज सुनकर महेंद्र ने दुकान का गेट खोलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करने की नीयत से फायरिंग कर दी.

3 से 4 राउंड फायरिंग, गेट बंद रहने से बची जान
परिवादी के मुताबिक सचिन और उसके साथियों ने 3 से 4 राउंड फायर किए. महेंद्र दुकान के अंदर ही रहा और बाहर नहीं निकला, जिससे उसकी जान बच गई. वारदात के बाद आरोपी दोनों गाड़ियों में बैठकर फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल जब्त किए.

2023 तक दुकान पर काम करता था मुख्य आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सचिन शर्मा वर्ष 2023 तक निरंकार बजरी सप्लायर्स की दुकान पर काम करता था. काम छोड़ने के बाद दुकान पर विशाल शर्मा को काम पर लगवाया गया था. वर्ष 2025 में विशाल और सचिन के बीच फोन पर बहस और झगड़ा हुआ था. इसके बाद सचिन और उसके दोस्तों के दुकान पर बातचीत करने पहुंचने पर विशाल और महेंद्र के साथ विवाद और मारपीट हुई थी.

इस घटना के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी. 16 नवंबर 2026 को भी विशाल से फोन पर सचिन की गाली-गलौच हुई. इसी विवाद के चलते सचिन पहले अकेला दुकान पर पहुंचा और तोड़फोड़ की. बाद में साथियों के साथ दोबारा पहुंचकर फायरिंग कर दी.

यह भी पढे़ं- असली ऑफिस और नकली क्रिप्टो कॉइन... 87 लाख की साइबर ठगी का ऐसा तरीका देख पुलिस भी रह गई दंग

तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र से गिरफ्तारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौका निरीक्षण करवाया. FSL मोबाइल यूनिट से घटनास्थल का निरीक्षण करवाने के साथ तकनीकी सहायता भी ली गई. पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी सचिन शर्मा और उसके सहयोगियों की पहचान की. लगातार प्रयासों के बाद तीनों को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया.

ये तीन आरोपी हुए गिरफ्तार
सचिन शर्मा (32) पुत्र स्वर्गीय राजेश शर्मा, निवासी सेक्टर-17, प्रताप नगर, जयपुर.
अनुपम सिंह (27) पुत्र कल्याण सिंह, निवासी भरतपुर, हाल मुकाम सेक्टर-10, प्रताप नगर, जयपुर.
अभिषेक शर्मा (28) पुत्र गोपाल स्वरूप शर्मा, निवासी सेवा गांव, वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है.

नारायण विहार थाना और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई
डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में एडीसीपी ललित किशोर शर्मा के सुपरविजन और एसीपी मानसरोवर हेमेन्द्र शर्मा के निर्देशन में टीम गठित की गई थी. नारायण विहार थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद और डीएसटी दक्षिण प्रभारी विशम्भर सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.

मामले में पुलिस थाना नारायण विहार में प्रकरण संख्या 490/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 324(2), 189(4) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मामला दर्ज किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES