Jaipur News: श्राद्ध पक्ष के तुरंत बाद नवरात्रि और गरबा की रौनक होगी. इसे देखते हुए एयरलाइंस ने भी त्योहारों चमक-दमक के बीच हवाई किराया बढ़ाने की तैयारी कर ली है. हालांकि नवरात्रि के बाद दिवाली पर हवाई किराया आसमान में होगा. इस बार विभिन्न मेट्रो शहरों से जयपुर आने वाली फ्लाइट्स में कम से किराया ही 15 हजार रुपये है.
त्योहारों में इस बार एयरलाइंस की अधिक किराया वसूलने की मनमर्जी पर रोक लगने के कोई आसार नहीं हैं. एयरलाइंस ने ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते एटीएफ की दरें बढ़ने से फ्लाइट संचालन में कटौती की हुई है. अब पर्यटन सीजन शुरू होने के बाद फ्लाइट्स तो दुबारा शुरू की जा रही हैं, लेकिन हवाई किराए की दरों में राहत के कोई संकेत नहीं हैं. जयपुर से विभिन्न शहरों के लिए अभी भी किराया काफी अधिक लिया रहा है.
वहीं, नवरात्रि और दिवाली के दौरान किराया 3 से 4 गुना तक अधिक रहेगा. आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान जयपुर से बड़ी संख्या में लोग गरबा खेलने के लिए गुजरात जाना पसंद करते हैं. ऐसे में जयपुर से अहमदाबाद के लिए संचालित फ्लाइट्स में किराया 3 गुना तक बढ़ गया है. इसी तरह दुर्गापूजा के लिए भी जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट्स में यात्रीभार बढ़ा है. उसी अनुरूप एयरलाइंस ने किराया 2 से ढाई गुना तक बढ़ा दिया है.
नवरात्रि पर अहमदाबाद, कोलकाता जाना महंगा
11 अक्टूबर को जयपुर से अहमदाबाद का हवाई किराया
इंडिगो की 4 फ्लाइट, किराया 7100 से 16617 रुपये
17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन किराया 6800 से 8299 रुपये
11 अक्टूबर को जयपुर से कोलकाता का हवाई किराया
इंडिगो की 3 फ्लाइट, किराया 12260 से लेकर 21227 रुपये
17 अक्टूबर को सप्तमी के दिन किराया 12260 से 15095 रुपये
आम दिनों में 7 हजार, दिवाली पर किराया 27 हजार
नवरात्रि के बाद दिवाली पर हवाई सफर और महंगा होने जा रहा है. दरअसल ज्यादातर जयपुरवासी बड़े शहरों में काम या पढ़ाई के सिलसिले में रहते हैं. ऐसे में मुम्बई, बेंगलूरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद आदि शहरों से जयपुर आने का किराया 27 हजार रुपये तक जा पहुंचा है. यह हवाई किराया आम दिनों की तुलना में 4 गुना तक अधिक लग रहा है. बेंगलूरु से जयपुर का किराया 27 हजार रुपये लिया जा रहा है, जबकि आम दिनों में यह किराया करीब 7 हजार रुपये रहता है. इसी तरह पुणे, चेन्नई से जयपुर आना भी काफी महंगा हुआ है
6 नवंबर (धनतेरस) को जयपुर आने का हवाई किराया
मुम्बई से जयपुर आने के लिए 14 फ्लाइट उपलब्ध
लेकिन हवाई किराया अत्यधिक, 16741 से लेकर 21887 रुपये
बेंगलूरु से जयपुर आने के लिए 7 फ्लाइट उपलब्ध
जयपुर आने के लिए किराया 19781 से लेकर 26951 रुपये
हैदराबाद से जयपुर 4 फ्लाइट, किराया 14728 से 16775 रुपये
पुणे से जयपुर 2 फ्लाइट, किराया 16362 से लेकर 20320 रुपये
चेन्नई से जयपुर की 1 फ्लाइट, किराया 24211 रुपये
अहमदाबाद से जयपुर 3 फ्लाइट, किराया 13800 से लेकर 16665 रुपये
कोलकाता से जयपुर 4 फ्लाइट, किराया 9095 से 12455 रुपये
गोवा से जयपुर 1 फ्लाइट, किराया 11916 रुपये
'फ्लाइट का टिकट या इंटरनेशनल ट्रिप ?' (400% तक उछाल)
आम दिनों में ₹7,000 में मिलने वाली बेंगलूरु-जयपुर की टिकट धनतेरस पर ₹27,000 तक पहुंच गई है. यानी मुंबई, पुणे और चेन्नई से जयपुर लौटने वाले परिवार को एक तरफ के सफर में पूरे महीने का बजट खर्च करना पड़ेगा.
'त्यौहार + टूरिज्म + युद्ध का ट्रिपल अटैक'
एक तरफ गरबा-दुर्गापूजा और दिवाली पर घर लौटने की होड़ है, तो दूसरी तरफ ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से ATF के दाम बढ़ने से एयरलाइंस ने उड़ानें घटाईं और सर्च प्राइसिंग के नाम पर मनमाना किराया बढ़ा दिया है.