भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /पाकिस्तान से आई 25 करोड़ की नशे की खेप: हनुमानगढ़ में चढ़ी पुलिस के हत्थे, 4 तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान से आई 25 करोड़ की नशे की खेप: हनुमानगढ़ में चढ़ी पुलिस के हत्थे, 4 तस्कर गिरफ्तार

हनुमानगढ़ में ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन पकड़ी, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है. चार आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, हेरोइन पाकिस्तान से आई थी. दो लग्जरी गाड़ियां और 1.85 लाख रुपए भी जब्त किए गए.

Written BySAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 19, 2026, 08:53 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 08:55 PM IST
joinshare
पाकिस्तान से आई 25 करोड़ की नशे की खेप: हनुमानगढ़ में चढ़ी पुलिस के हत्थे, 4 तस्कर गिरफ्तार
Image Credit: Hanumangarh Crime News (Zee Media)

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

हनुमानगढ़ में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया है. गोलूवाला थाना पुलिस ने रोही अयालकी में एमओडी नहर के पास खड़े दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर 19 पैकेटों में रखी 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की. पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 85 हजार रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं. बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है. पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है.

पाकिस्तान की सीमा से आई हेरोइन
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान की सीमा से आई है. पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी आदित्य के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई और शहर वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई. एसपी बी आदित्य के अनुसार, रविवार को सीआईडी जोन श्रीगंगानगर से सूचना मिली कि गोलूवाला थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध वाहन खड़े हैं, जिनमें संदिग्ध वस्तु होने की आशंका है. सूचना पर गोलूवाला थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची. तलाश के दौरान रोही अयालकी में एमओडी नहर के पास दो संदिग्ध वाहन नंबर आरजे 31 सीए 6895 और डीएल 8 सीएएच 1881 खड़े मिले. पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली तो उनमें 19 अलग-अलग पैकेटों में कुल 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 85 हजार रुपए नकद बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी जब्त कर मौके पर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में तीन एक ही परिवार के
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हासम अली (29) पुत्र शौकत अली, रवीना (20) पत्नी हासम अली और गुलजारा (50) पत्नी शौकत अली तीनों निवासी वार्ड नंबर 6, हांसलिया के रूप में हुई है. चौथा आरोपी बलविंद्र सिंह (34) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रायपुर गुजरां पीएस महतपुर तहसील नकोदर जिला जालंधर का रहने वाला है. इस संबंध में गोलूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान पीलीबंगा थाना प्रभारी राय सिंह सुथार कर रहे हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की खरीद-फरोख्त, तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है.

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में गोलूवाला थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी, सहायक उप निरीक्षक हरिराम, हेड कांस्टेबल भागचंद तथा कांस्टेबल विक्रमजीत, दीनदयाल, विष्णुराम, हरविंद्र सिंह, ममता शामिल रहीं. पीलीबंगा थाने की कांस्टेबल संतोष ने भी कार्रवाई में सहयोग किया. सीआईडी जोन श्रीगंगानगर के उप निरीक्षक बंशीलाल और दीपचन्द की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही.

Reporter - Kuldeep Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Hanumangarh News
Rajasthan Crime
Rajasthan News