SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंचायत चुनाव से सीकर के मास्टर प्लान तक… डोटासरा ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव, सीकर के मास्टर प्लान और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशियों पर दबाव बनाया जा रहा है और मास्टर प्लान रद्द करना सीकर की जनता के साथ धोखा है.

Reported By Ashok Singh Shekhawat Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 26, 2026, 06:06 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 06:09 PM IST
Image Credit: Govind Singh Dotasara (Zee Media)
Join

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव, सीकर के मास्टर प्लान और वोट चोरी के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा. सीकर में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के दखल के बाद सरकार डेढ़ साल बाद पंचायत चुनाव करवाने जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों पर दबाव बना रही है, लेकिन इस बार कांग्रेस कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे.

निकाय चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का लगाया आरोप
डोटासरा ने कहा कि कुछ जिलों में अभी भी पंचायत चुनाव नहीं हो रहे हैं. जिला परिषद और पंचायत समितियों के प्रधान नहीं बनाए जा रहे हैं और उनका परिणाम बाद में जारी किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में सरकार ने सत्ता का दुरुपयोग करके बोर्ड बनाए. डोटासरा ने कहा कि जनता पंचायत चुनाव में इसका सबक सिखाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें - अलवर में टीकाराम जूली का अनोखा अंदाज: साइकिल पर सवार होकर मांगे वोट, देखें तस्वीर

सीकर के मास्टर प्लान को बताया जनता के साथ धोखा
सीकर के मास्टर प्लान पर डोटासरा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में यह प्लान बनाया गया था. मौजूदा सरकार ने पहले इसके परीक्षण की बात कही और बाद में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पिछले साल इसका प्रारूप प्रकाशित कर दिया. डोटासरा के मुताबिक, जिस प्रारूप की समीक्षा के बाद मंत्री ने प्रकाशन किया था, उसी को अब सरकार ने निरस्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि प्लान में शामिल गांवों में अब आगे कोई काम नहीं हो सकता. डोटासरा ने इसे सीकर की जनता के साथ धोखा बताया.

1 नवंबर की दिल्ली रैली में शामिल होंगे लोग
डोटासरा ने कहा कि 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में राजस्थान से लोग शामिल होने जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने वोट चोरी करके अलग-अलग प्रदेशों में सत्ता हासिल की है. डोटासरा ने कहा कि अब इसका जवाब देने का वक्त आ गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES