SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

38 हजार सस्ती होने के बाद चांदी ने मारी पलटी! एक दिन में ₹3500 का उछाल, सोना भी ₹2300 महंगा'

जयपुर सर्राफा बाजार में 11 दिनों में ₹38 हजार सस्ती हुई चांदी अब ₹3500 महंगी होकर ₹1,57,500 प्रति किलो पहुंच गई है. सोना भी ₹2300 चढ़ा है. 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,28,800 प्रति 10 ग्राम हो गया है. जानिए 14 से 22 कैरेट सोने के नए रेट.

Reported By Ashish Chauhan Edited By Ansh Raj
Published: Nov 23, 2026, 17:07 IST | Updated: Nov 23, 2026, 17:22 IST
Image Credit: Jaipur Gold Silver Rate Today (AI Image)
Join

Jaipur Gold Silver Price Update: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है. पिछले कई दिनों से लगातार गिर रहे सोने-चांदी के भाव में अब तेजी लौट आई है. जयपुर सर्राफा बाजार में 12 दिन बाद चांदी की कीमतों में उछाल आया है. एक ही दिन में चांदी 3500 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई है. इसके बाद एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 1 लाख 57 हजार 500 रुपए पहुंच गया है. वहीं, सोने की कीमत में भी 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में यह पहली तेजी बताई जा रही है.

38 हजार रुपए सस्ती हुई थी चांदी, अब अचानक बढ़े दाम

जयपुर के सर्राफा बाजार में पिछले कई दिनों से चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर चल रहा था. पिछले 11 दिनों में चांदी करीब 38 हजार रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो गई थी. लगातार घटते भाव के कारण चांदी खरीदने वालों को राहत मिल रही थी. लेकिन अब कीमतों में अचानक उछाल आया है. आज चांदी के भाव में 3500 रुपए प्रति किलो की तेजी दर्ज की गई. इसके साथ ही एक किलो चांदी का भाव बढ़कर 1 लाख 57 हजार 500 रुपए हो गया है. खास बात यह है कि दिवाली के बाद पहली बार चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इससे पहले लगातार गिरावट का सिलसिला जारी था.

सोना भी 2300 रुपए महंगा, 24 कैरेट का भाव ₹1.28 लाख के पार

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली है. जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना एक ही दिन में 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है. इसके बाद 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 28 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है. वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 19 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है. 18 कैरेट सोना 1 लाख 500 रुपए और 14 कैरेट सोना 79 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. यानी अलग-अलग कैरेट के सोने की कीमतों में भी अब खरीदारों को नए भाव देखने को मिल रहे हैं.

11 दिनों में सोना भी करीब 20 हजार रुपए हुआ था सस्ता

चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी पिछले दिनों बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी. जयपुर सर्राफा बाजार में पिछले 11 दिनों के दौरान सोने के भाव करीब 19 हजार 900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आए थे. लगातार गिरती कीमतों से सोना खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल रही थी. हालांकि, अब एक दिन में 2300 रुपए की तेजी ने बाजार की तस्वीर बदल दी है. सोने और चांदी, दोनों की कीमतों में एक साथ बढ़ोतरी होने से सर्राफा बाजार में फिर हलचल बढ़ गई है.

 

इन भावों के मुताबिक, सबसे ज्यादा शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 28 हजार रुपए से ऊपर बनी हुई है. वहीं, चांदी का भाव भी एक बार फिर डेढ़ लाख रुपए प्रति किलो से ज्यादा हो गया है.

अब आगे सोना-चांदी सस्ता होगा या महंगा?

पिछले दिनों सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी, लेकिन अब दोनों कीमती धातुओं में एक साथ तेजी दर्ज की गई है. चांदी में 3500 रुपए और सोने में 2300 रुपए की बढ़ोतरी के बाद सर्राफा कारोबारियों की नजर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर टिकी हुई है. आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में तेजी जारी रहेगी या फिर कीमतों में दोबारा गिरावट आएगी, फिलहाल इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है. ऐसे में सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बाजार के नए भाव पर नजर रखना जरूरी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES