SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दीपावली से पहले जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट: 2 दिन में 10 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी

दीपावली से पहले जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. चांदी दो दिन में 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 1.92 लाख रुपए पर पहुंच गई है. वहीं सोने के भाव में भी 1200 रुपए की गिरावट आई है.

Reported By Ashish Chauhan Written By Aman Singh
Published: Oct 30, 2026, 05:42 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 05:47 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

दीपावली के त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत की खबर है. जयपुर के सर्राफा बाजार में लगातार दूसरे दिन चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. दो दिन में चांदी 10 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. सोने के भाव में भी गिरावट आई है. ऐसे में त्योहार के सीजन में ग्राहकों को खरीदारी का मौका मिल रहा है.

चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन दर्ज हुई गिरावट

दीपावली से पहले जैसे-जैसे चांदी के दाम कम होते जा रहे हैं. वैसे-वैसे चांदी के साथ-साथ बाजारों की चमक और बढ़ती जा रही है. जयपुर के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. चांदी आज 5 हजार रुपए प्रति किलो और सस्ती हो गई. इसके साथ ही दो दिन में चांदी के भाव 10 हजार रुपए गिर चुके हैं. जयपुर में चांदी का भाव अब 1 लाख 92 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गया है.

चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा होने का दावा

अगर अक्टूबर के पुराने भाव पर नजर डालें, तो महीने की शुरुआत में चांदी करीब 2 लाख 35 हजार रुपए किलो थी. अक्टूबर में ही चांदी का भाव 2 लाख 40 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंचा था, लेकिन बाजार में चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि दीपावली पर चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है. धनतेरस के लिए पहले से ही ग्राहक बुकिंग करवा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- डीडवाना-कुचामन में खान विवाद ने पकड़ा तूल: सभापति और पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

सोने की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी है. जयपुर में आज सोना 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. इसके साथ ही सोने का भाव 1 लाख 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. अक्टूबर की शुरुआत में 24 कैरेट सोना करीब 1 लाख 49 हजार 580 रुपए था और महीने में यह 1 लाख 51 हजार 570 रुपए तक पहुंचा था. सोने-चांदी की कीमतों में आई इस गिरावट से दीपावली पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है.

फिलहाल दीपावली से पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट ने ग्राहकों को राहत की उम्मीद जरूर दी है. हालांकि, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. ऐसे में सर्राफा कारोबारियों और ग्राहकों की नजर अब आगामी दिनों में कीमतों की चाल पर रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES