SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली-छठ पर रेलवे का बड़ा इंतजाम: 50 स्पेशल ट्रेनें चल रहीं, फिर भी ट्रेनों में लंबी वेटिंग

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर-पश्चिम रेलवे करीब 50 स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इन ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप शेड्यूल की गई हैं. इसके अलावा 94 ट्रेनों में 137 अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं. इसके बावजूद जयपुर से लखनऊ, पटना, कोलकाता और जम्मूतवी जाने वाली कई ट्रेनों में 4 नवंबर के लिए लंबी वेटिंग चल रही है.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Oct 30, 2026, 07:08 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 07:16 PM IST
Image Credit: जयपुर से बिहार-UP जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़
Join

दिवाली और छठ पूजा के पर्व को लेकर इस बार ट्रेनों में भारी भीड़ रहने की उम्मीद है. यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने भी कमर कस ली है. उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन यात्रियों को कन्फर्म सीट देने के लिए इस बार स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस कर रहा है.

बता दें कि दिवाली पर हर किसी का मन होता है कि वह अपने परिजनों के बीच पहुंचे और रोशनी का यह त्यौहार धूम-धाम से मनाए लेकिन अक्सर घर पहुंचने तक की यह यात्रा काफी मुश्किलभरी हो जाती है. खासतौर पर जब ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिले तो यह यात्रा अधिक तकलीफदेह हो जाती है. इस बार त्यौहारों के मौके पर यात्रियों की परेशानी को कम करने और उन्हें कन्फर्म सीट मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर जोर दे रहा है. 

अब तक उत्तर-पश्चिम रेलवे 2 दर्जन दिवाली स्पेशल ट्रेनें संचालित करना शुरू कर चुका है जबकि 26 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, जिनकी अवधि नवंबर माह तक के लिए बढ़ाई गई है. इस तरह कुलमिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं. वहीं, रेलवे प्रशासन ने 94 ट्रेनाें में यात्रियों की सुविधा के लिए 137 कोच भी बढ़ाए हैं.

यह भी पढ़ेंः जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली रफ्तार: इन इलाकों से गुजरेगी मेट्रो, जानिए पूरा रूट

ट्रेनों में वेटिंग की कुछ ऐसी है स्थिति
4 नवंबर को जयपुर से लखनऊ के लिए 14866 मरुधर एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग
स्लीपर में 154, थर्ड एसी इकोनॉमी में 44, थर्ड एसी में 84, सैकंड एसी में 37 वेटिंग
लखनऊ के लिए 19725 दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस में स्लीपर में 243 वेटिंग

4 नवंबर को जयपुर से पटना के लिए 15633 बीकानेर-गुवाहाटी में लंबी वेटिंग
ट्रेन में स्लीपर में स्लीपर में 172, थर्ड एसी में 117, सैकंड एसी में 52 वेटिंग
04813 भगत की कोठी-दानापुर में स्लीपर में 178, थर्ड एसी में रिग्रेट


4 नवंबर को जयपुर से हावड़ा(कोलकाता) के लिए 12308 जोधपुर-हावड़ा फुल
स्लीपर 115, थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 38, फर्स्ट एसी में 6 वेटिंग
12988 अजमेर-सियालदाह में स्लीपर में 125, थर्ड एसी इकोनॉमी में रिग्रेट
थर्ड एसी 83, सैकंड एसी 45 और फर्स्ट एसी में भी रिग्रेट
09709 खातीपुरा-कोलकाता में स्लीपर 76, थर्ड एसी 55 और सैकंड एसी में 27 वेटिंग

जयपुर से जम्मूतवी के लिए 4 नवंबर को 12413 गलताधाम पूजा में वेटिंग
स्लीपर 58, थर्ड एसी इकोनॉमी 17, थर्ड एसी 38, सैकंड एसी 23, फर्स्ट एसी 3 वेटिंग
14661 शालीमार मालानी में स्लीपर 51, थर्ड एसी 22, सैकंड एसी 10, फर्स्ट एसी 2 वेटिंग

916 शेड्यूल का संचालन निर्धारित
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दिवाली को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर दी थी. करीब 15 ट्रेनों का शेड्यूल नवरात्रि से पहले ही फाइनल कर दिया गया था. अब कुछ और रूटों पर भी नई ट्रेनें शुरू की गई हैं. उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि नई स्पेशल ट्रेनों और अवधि बढ़ाई गई दोनों तरह की ट्रेनों को मिलाकर करीब 50 स्पेशल ट्रेनों की 916 स्पेशल ट्रिप अब तक शेड्यूल में संचालित की जा रही हैं. रेलवे का प्रयास यह है कि अपने गंतव्य तक जाने वाले अधिक से अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मुहैया कराई जा सकें.

इन नई ट्रेनों का संचालन भी हुआ शुरू
09617 उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी
09618 दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी
09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस 30 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी
09622 बांद्रा टर्मिनस-मदार 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी
04165 प्रयागराज-असारवा 25 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी
04166 असारवा-प्रयागराज 26 नवंबर तक हर गुरुवार को चलेगी
09709 खातीपुरा(जयपुर)-कोलकाता 18 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी
09710 कोलकाता-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी
05643 यशवंतपुर-जयपुर 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी
05644 जयपुर-बेंगलूरु कैंट 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी
09711 खातीपुरा(जयपुर)-कामाख्या 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी
09712 कामाख्या-खातीपुरा 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी
07371 हुबली-खातीपुरा(जयपुर) 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी
07372 खातीपुरा-हुबली 7 दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES