भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में विपक्ष का मार्च: दौसा से अलग-अलग वाहनों में रवाना हुए कांग्रेसी, गहलोत-पायलट समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में विपक्ष का मार्च: दौसा से अलग-अलग वाहनों में रवाना हुए कांग्रेसी, गहलोत-पायलट समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्षी दलों की ओर से प्रदर्शन और मार्च किया जा रहा है. इसमें राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली शामिल होंगे. वहीं दौसा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हुए हैं.

Written ByAman Singh
Published: Oct 12, 2026, 03:15 PM IST|Updated: Oct 12, 2026, 03:19 PM IST
joinshare
वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में विपक्ष का मार्च: दौसा से अलग-अलग वाहनों में रवाना हुए कांग्रेसी, गहलोत-पायलट समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

राजस्थान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता आज दिल्ली में मौजूद रहेंगे. अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली सहित पार्टी के नेता विपक्ष के प्रदर्शन में शामिल होंगे. चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की ओर से आज मार्च निकाला जाएगा, जिसमें राजस्थान कांग्रेस के नेता भी हिस्सा लेंगे. इसी कड़ी में राजस्थान के दौसा जिले से भी कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिल्ली में हो रहे इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस पहले से ही सतर्क है.

दौसा से कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस और विपक्ष लगातार आंदोलनरत है. कांग्रेसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, जिसके चलते दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. कांग्रेस के शीश नेतृत्व के आह्वान पर दिल्ली में प्रदर्शन के चलते देशभर से अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेसी दिल्ली पहुंच रहे हैं. राजस्थान के दौसा जिले से भी कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं.

कांग्रेसी अपने-अपने वाहनों से दिल्ली रवाना

दौसा जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ के नेतृत्व में करीब चार से पांच दर्जन कांग्रेसी अपने-अपने अलग-अलग वाहनों से रवाना हुए हैं. इनमें महिला कांग्रेस की पदाधिकारी भगवती गुर्जर, मंजू मीणा, रुक्मणी गुप्ता, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा की बेटी नीहारिका जोरवाल, पूर्व मंत्री ममता भूपेश सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं. वहीं एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अशोक मीणा सहित उनके साथी भी दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौसा जिले से रवाना हुए हैं.

पुलिस से बचने के लिए दौसा कांग्रेसियों का प्लान

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेसी वोट चोरी का आरोप लगाते हुए आंदोलन कर रहे हैं. हालांकि आंदोलन को लेकर दिल्ली पुलिस काफी सजग दिखाई दे रही है. वहीं पुलिस से बचने के लिए दौसा जिले के कांग्रेसी भी अलग-अलग ग्रुपों में रवाना हुए हैं. दौसा जिले से रवाना हुए कांग्रेसियों का कहना है कि शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था और उस आह्वान के चलते वह दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दौसा से रवाना हुए हैं.

क्यों उठी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर उठी है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने का आरोप है कि मतदाता सूची की विशेष गहन जांच (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए जा रहे हैं, जिससे योग्य मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं. विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Dausa News