SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेखावाटी हेरिटेज समिट में CM भजनलाल का ऐलान, बोले- हवेलियों के मूल स्वरूप का होगा संरक्षण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी हेरिटेज एवं विकास समिट-2026 में क्षेत्र की ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण और जल उपलब्धता को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि हवेलियों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और पारंपरिक चित्रकारी करने वाले कलाकारों को बढ़ावा दिया जाएगा.

Reported By Dinesh Tiwari Written By Aman Singh
Published: Oct 24, 2026, 08:27 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 08:32 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, जल उपलब्धता और राजस्थान के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. शेखावाटी हेरिटेज एवं विकास समिट-2026 में संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की हवेलियां राजस्थान की समृद्ध विरासत हैं. इनके मूल स्वरूप के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए. हवेलियों के संरक्षण के साथ क्षेत्र की पारंपरिक चित्रकारी करने वाले कलाकारों को भी आगे लाया जाएगा.

शेखावाटी ने वीरता और पराक्रम की बदौलत अपनी पहचान बनाई- CM भजनलाल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्रवासियों का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के देवी-देवताओं का स्मरण किया. उन्होंने कहा कि शेखावाटी ने वीरता और पराक्रम की बदौलत देशभर में अपनी पहचान बनाई है. देश में कहीं भी जाने पर उन्हें शेखावाटी के प्रवासी लोग मिलते हैं. प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी मिट्टी का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ाया है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

यह भी पढ़ें- दौसा में कांग्रेस की सियासी ताकत दिखाने उतरे मुरारीलाल मीणा: बागियों को दी नसीहत

मुख्यमंत्री ने हवेलियों के संरक्षण का अनुभव साझा करते हुए बताया कि शेखावाटी की यात्रा के दौरान कुछ हवेलियों के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ देखकर उन्हें दुख हुआ था. इस पर उन्होंने तत्काल जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत को बचाए रखना सरकार की प्राथमिकता है.

CM भजनलाल ने PM मोदी के स्वच्छता अभियान का किया उल्लेख

CM भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस अभियान के तहत 29 करोड़ पौधे लगाए गए हैं. जल संकट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गठन के बाद प्रदेश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास का रोडमैप तैयार किया.

यह भी पढ़ें- जयपुर में 'रंग दे गुलाबी 2.0' अभियान शुरू, मूक-बधिर बच्चों की पेंटिंग ने खींचा ध्यान

यमुना जल समझौते पर विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि शेखावाटी के खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी और जीण माता के आशीर्वाद से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी. चूरू में 800 करोड़ रुपये के रिजर्वायर का शिलान्यास हो चुका है. आने वाले समय में पूरे शेखावाटी क्षेत्र को पानी उपलब्ध कराने की दिशा में काम होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES