SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चूरू के दुर्गादास आश्रम में 66 वर्षीय साधु की हत्या: कनपटी पर चोट के निशान

चूरू की सादुलपुर तहसील के नवा गांव स्थित दुर्गादास आश्रम में करीब 66 वर्षीय साधु छेदीलाल की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, हरियाणा निवासी साधु सुरेंद्र उर्फ सिमरन दास उर्फ मोनी बाबा बुधवार शाम आश्रम पहुंचा था और रातभर छेदीलाल के साथ रहा.

Written By Aman Singh
Published: Oct 29, 2026, 09:30 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 09:39 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के चूरू जिले में सादुलपुर तहसील के गांव नवा स्थित दुर्गादास आश्रम में एक साधु की हत्या का मामला सामने आया है. आश्रम में रह रहे करीब 66 वर्षीय साधु छेदीलाल की एक अन्य साधु ने कथित रूप से हत्या कर दी और फरार हो गया.

बुधवार शाम आश्रम पहुंचा था आरोपी

प्रारंभिक जांच में बुधवार शाम आश्रम पहुंचे आरोपी के रातभर मृतक के साथ रहने की बात सामने आई है. दोपहर बाद आश्रम में साधु का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

आश्रम में साधु का शव मिलने से गांव में सनसनी

हमीरवास थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की तथा साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है.

यह भी पढ़ें- जयपुर में साइबर ठगों का जाल: मोबाइल हैक कर लाखों निकाले, मैरिज साइट और OLX पर भी लोगों को बनाया शिकार

कनपटी के पास चोट मारकर हत्या की आशंका

थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि मृतक साधु की पहचान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी छेदीलाल पुत्र गोकल के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, हरियाणा के बहल क्षेत्र के गांव गोकुलपुरा निवासी साधु सुरेंद्र उर्फ सिमरन दास उर्फ मोनी बाबा बुधवार शाम आश्रम पहुंचा था और रातभर छेदीलाल के साथ रहा तथा आरोपी ने अलसुबह किसी हथियार या लाठी-डंडे से साधु के कनपटी के पास चोट मारकर हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया.

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

थानाधिकारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. हत्या के पीछे क्या कारण रहे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा हो सकेगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बारां के मांगरोल थाना क्षेत्र के बमोरी कला कस्बे में गुरुवार को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई. सब्जी मंडी में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. थानाधिकारी ज्ञानचंद ने बताया कि मृतक रामलाल गुर्जर और आरोपी आशाराम गुर्जर दोनों कोटा जिले के अयाना थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के निवासी हैं. दोनों के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी.

गुरुवार को रामलाल गुर्जर बमोरी कला सब्जी मंडी में सब्जी खरीद रहा था. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आशाराम गुर्जर ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. सिर में गंभीर चोट लगने से रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मांगरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी आशाराम गुर्जर को डिटेन कर लिया है. शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सुबह कराया जाएगा. पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है.

Reporter- Navratan Prajapat

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES