भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /Youngest Female IAS: 21 की उम्र में UPSC का फर्स्ट अटेंप्ट किया क्रैक, बिना कोचिंग बनीं IAS, जानें आस्था सिंह की कहानी

Youngest Female IAS: 21 की उम्र में UPSC का फर्स्ट अटेंप्ट किया क्रैक, बिना कोचिंग बनीं IAS, जानें आस्था सिंह की कहानी

Written ByShivam Tiwari
Published: Sep 18, 2026, 02:25 PM IST|Updated: Sep 18, 2026, 03:50 PM IST
joinshare

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है. हर साल लाखों युवा IAS, IPS और अन्य सेवाओं में जाने का सपना लेकर परीक्षा देते हैं. इनमें कुछ उम्मीदवार अपनी कम उम्र और खास रणनीति के कारण अलग पहचान बनाते हैं. ऐसी ही कहानी है आस्था सिंह की, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में UPSC परीक्षा अपने पहले प्रयास में पास की. खास बात यह है कि उन्होंने तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. इससे पहले आस्था HPSC परीक्षा में भी 31वीं रैंक हासिल कर चुकी थीं. उनकी पढ़ाई, तैयारी और सफलता की पूरी कहानी जानिए.
 

AI Photo1/6

21 की उम्र में UPSC क्रैक

आस्था सिंह ने महज 21 साल की उम्र में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपनी अलग पहचान बनाई. खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के परीक्षा की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की.
सोशल मीडिया2/6

पंचकुला से शुरू हुआ सफर

आस्था सिंह हरियाणा के पंचकुला से आती हैं. उनके पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत हैं. आस्था की स्कूली पढ़ाई पंचकुला समेत अलग-अलग शहरों में हुई.
सोशल मीडिया3/6

SRCC से की पढ़ाई

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आस्था ने दिल्ली का रुख किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था.
सोशल मीडिया4/6

HPSC में हासिल की 31वीं रैंक

UPSC से पहले आस्था ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा दी. अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने 31वीं रैंक हासिल की. इसके बाद उनका चयन हरियाणा सरकार में एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के पद पर हुआ.
नौकरी के साथ UPSC की तैयारी5/6

नौकरी के साथ UPSC की तैयारी

HPSC में चयन के बाद आस्था ने नौकरी संभाली, लेकिन उनका लक्ष्य UPSC था. नौकरी के साथ उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी जारी रखी और 2024 में UPSC परीक्षा में अपना पहला प्रयास दिया.
बिना कोचिंग पहली कोशिश में सफलता6/6

बिना कोचिंग पहली कोशिश में सफलता

आस्था ने UPSC की तैयारी के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया. उन्होंने सेल्फ-स्टडी के जरिए अपनी तैयारी की और पहले ही प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली. उनकी सफलता में सही रणनीति और लगातार मेहनत की अहम भूमिका रही.
TAGS:
Education

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
राजस्वकर्मी की हत्या से फूटा गुस्सा, रांची के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप

राजस्वकर्मी की हत्या से फूटा गुस्सा, रांची के सभी अंचल कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप

2

गुवाहाटी के होटल में खूनी खेल! ताबड़तोड़ गोलीबारी में 5 की मौत, दो महिलाओं समेत कई घायल

3

रोहित-विराट के बाद कौन बनेगा सुपरस्टार? शुभमन या यशस्वी नहीं, महान ऑलराउंडर ने लिया इस युवा खिलाड़ी का नाम

4

Car Price Hike: अब कार खरीदना पड़ेगा महंगा? नए सेफ्टी नियम बढ़ाएंगे कीमत; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?

5

6 महीने लिव-इन, फिर खंडवा के मंदिर में शादी… कुछ देर बाद ऐसा क्या हुआ कि मंसूरी को ले गए परिजन?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.