Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक प्रदेश के 33 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. 6 जिलों में ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक प्रदेश के 33 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. 6 जिलों में ऑरेंज और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
1/5
मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक जारी किया अलर्ट
बिहार में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.
2/5
प्रदेश के 33 जिलों अलर्ट जारी
प्रदेश के 33 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.
3/5
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, बेगूसराय, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, लखीसराय और शेखपुरा में येलो अलर्ट जारी किया है.
4/5
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं, कैमूर (भभुआ), रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद और अरवल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है. लोगों को आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
5/5
मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर सतर्क रहने को कहा
मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा है. इस दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है.