भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /भूतों का खौफ, रहस्यमयी कहानियां और जबरदस्त थ्रिलर, 28 दिनों से OTT पर छाई है ये हॉरर सीरीज

भूतों का खौफ, रहस्यमयी कहानियां और जबरदस्त थ्रिलर, 28 दिनों से OTT पर छाई है ये हॉरर सीरीज

Written ByKajol Gupta
Published: Oct 11, 2026, 02:12 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 02:24 PM IST
joinshare

Best Horror Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर बीते 28 दिनों से टॉप 10 में एक हॉरर वेब सीरीज ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. अब तक इस सीरीज के 20 एपिसोड आ चुके हैं और कुल 40 एपिसोड हैं, जो हर शुक्रवार को एक-एक स्ट्रीम होते हैं. आइए जानते हैं क्या है इस सीरीज का नाम-

Best Horror Series 1/5

टॉप 10 में ट्रेंड कर रही धांसू सीरीज

अगर आपको भी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो हम आज आपके लिए शानदार सीरीज लेकर आए हैं, जिसमें आपको हॉरर से लेकर थ्रिलर तक धमाल देखने को मिलेगा. इतना ही नहीं, जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वह 28 दिनों से टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इस सीरीज के अब तक 20 एपिसोड आ चुके हैं. हर शुक्रवार को इसके नए एपिसोड देखने को मिलते हैं, जिसमें आपको भूतों का सामना करती हुई घोस्ट हंटर नजर आ रही हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस शो ने खतरों के खिलाड़ी, लाफ्टर शेप जैसे शोज को भी पीछे छोड़ दिया है.
Best Horror Series 2/5

40 एपिसोड वाली बेस्ट हॉरर सीरीज

40 एपिसोड वाली इस सीरीज के हर हफ्ते नए एपिसोड आते हैं और अब तक इसके 20 एपिसोड आ चुके हैं. इस सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. दरअसल, इस सीरीज का नाम 'अली बाबा और 40 भूत' है. इसका प्रीमियर 11 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर हुआ था. इसमें आपको आशा नेगी, विशाल वशिष्ठ, रमनदीप यादव और मानसी सहगल अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह एक धमाकेदार हॉरर, कॉमेडी मिस्ट्री सीरीज है.
Best Horror Series 3/5

40 एपिसोड में अलग-अलग भूतिया कहानी

बता दें कि इस सीरीज में आशा नेगी ने 'अलीशा निगम' नाम की एक घोस्ट हंटर का किरदार निभाया है. वह अपने लापता पिता को ढूंढने के लिए अपने होमटाउन जाती है. आशा नेगी के अलावा सीरीज में बाबाराव उपाध्याय के किरदार में विशाल वशिष्ठ और किन्नू के किरदार में रमनदीप यादव नजर आएंगे. इस सीरीज के 40 एपिसोड में अलग-अलग भूतिया कहानियां दिखाई गई हैं.
Best Horror Series 4/5

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज की कहानी

'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज की कहानी अलीशा के इर्द-गिर्द घूमती है. अली एक तेज-तर्रार, विज्ञान पर आधारित सोच रखने वाली तंत्रिका-मनोविज्ञान विशेषज्ञ है, जो अपने लापता पिता की तलाश में रहस्यमयी घटनाओं की एक रहस्यमय दुनिया में पहुंच जाती है. वहीं, उसकी मुलाकात बाबाराव 'बाबा' देशमुख से होती है, जो एक छोटे शहर का जांबाज पुलिसवाला है और जिसे अलौकिक शक्तियों एवं भूत-प्रेत के अस्तित्व पर अटूट विश्वास है. इसकी कहानी आपको काफी पसंद आएगी.
Best Horror Series 5/5

कौन हैं आशा नेगी?

वहीं, अगर आशा नेगी की बात करें, तो वह टीवी का एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने फेमस टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में पूर्वी का किरदार निभाया था. इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. हालांकि, इस शो के दौरान उन्होंने किरदार से ज्यादा ऋत्विक धनजानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा बटोरी थी. लेकिन जब दोनों का रिश्ता टूटा था, तो टीवी इंडस्ट्री और फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे. खैर, आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं.
TAGS:
Horror Movie
OTT Trending Series

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.