हाल ही में एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई क्राइम थ्रिलर सीरीज ने दस्तक दी है, जिसने आते ही ओटीटी ऑडियंस के बीच तहलका मचा दिया. हैरान करने वाली बात ये है कि इस सीरीज को मिक्स रिव्यू मिले हैं और रेटिंग भी कुछ खास नही है, बावजूद इसके ये सीरीज ओटीटी पर लागातार ट्रेंड कर रही है, जिसको अच्छी खासी व्यूअरशिप भी मिल रही है. क्या आपने ये सीरीज देखी?
ओटीटी पर बढ़ती भीड़ और दर्शकों की पसंद
आजकल ओटीटी पर हर हफ्ते इतनी फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम हो रही हैं कि लोगों के लिए चुनना मुश्किल हो रहा है कि क्या देखें और क्या नहीं. फोन हाथ में लेते ही स्क्रीन पर ढेरों ऑप्शन दिखने लगते हैं. इतनी भीड़ में किसी नए शो के लिए जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं होता. इसके लिए कहानी में दम और एक्टर्स की बेहतरीन एक्टिंग बहुत जरूरी है. कुछ शो ऐसे होते हैं, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं और ओटीटी पर भी नंबर 1 पर ट्रेंड करने लगते हैं. आजकल लोग क्राइम, सस्पेंस और पुरानी ऐतिहासिक कहानियों वाले शो देखना सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं.
1/5
ओटीटी ऑडियंस की नई पसंद और बदलता सिनेमा
इंटरनेट और ओटीटी का क्रेज आजकल इतना बढ़ गया है कि बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी अब यहीं अपनी जगह बना रहे हैं. सच तो ये है कि अब लोगों को वही पुरानी और बोरिंग कहानियां बिलकुल पसंद नहीं आतीं. ऑडियंस कुछ हटकर, नया और मजेदार देखना चाहती है. इसी वजह से मेकर्स भी अब उन पुरानी कहानियों को पीछे छोड़कर नई सोच के साथ काम कर रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं. वे अलग-अलग माहौल, नए कल्चर और दिलचस्प किरदारों को लेकर नए शो बना रहे हैं. जब भी ऐसी कोई कमाल की सीरीज आती है, तो सोशल मीडिया से लेकर चाय की दुकानों तक बस उसी की बातें होने लगती हैं. हर कोई उसके बारे में ही चर्चा करता दिखता है.
2/5
सस्पेंस और थ्रिलर से भरी नई धमाकेदार सीरीज
अगर आप भी क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद जबरदस्त सीरीज लेकर आए है. मशहूर प्रोडक्शन हाउस वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने एक नई पीरियड ड्रामा सीरीज बनाई है, जिसका नाम ‘अक्का’ (Akka) है. इस सीरीज को धर्मराज शेट्टी ने लिखा है और डायरेक्ट किया है. कहानी में लीड रोल एक्ट्रेस के तौर पर राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश नजर आ रही हैं. इनके अलावा तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर, विशाक नायर और मोनिका पंवार जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी इसमें काम किया है. ये सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी पर रिलीज हो चुका है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं.
3/5
सत्ता की कहानी और बदले की खूनी जंग
ये सीरीज साउथ इंडिया की एक फिक्शनल एरिया पेरुमुरु के इर्द-गिर्द घूमती है. इस इलाके की सबसे खास बात ये है कि यहां कई 100 सालों से सिर्फ महिलाओं का ही राज चलता आ रहा है. कहानी में कीर्ति सुरेश ‘भवानी’ के और राधिका आप्टे ने ‘रुद्रा’ के दमदार रोल में नजर आ रही हैं. शुरुआत में बहुत सी ऑडियंस को ऐसा महसूस हुआ कि ये शायद ये किसी सच्ची घटना या किसी इंसान के अपने जीवन से इंस्पायर है, लेकिन मेकर्स ने इस बात को बिलकुल साफ कर दिया है कि ये पूरी तरह से सोची समझी और बनाई गई फिक्शनल स्टोरी है. इस सीरीज में सत्ता की भूख, क्राइम, राजनीति और बदले की जबरदस्त आग को बखूबी पर्दे पर उतारा गया है.
4/5
5 एपिसोड में सिमटा 80 के दशक का खेल
इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज के पहले सीजन में टोटल 5 एपिसोड देखने को मिलेंगे. पूरी कहानी 1980 के दौर पर बुनी गई है, जो उस पुराने वक्त का बढ़िया फील देती है. हर एक एपिसोड करीब 40 से 55 मिनट लंबा है, यानी वीकेंड पर आप इसे आराम से एक ही दिन में निपटा सकते हैं. कई सारे मीडिया हाउस ने इस सीरीद को साढ़े 3 की रेटिंग दी है. फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने सीरीज के ग्रैंड लुक, कमाल के विजुअल्स और दोनों लीड एक्ट्रेसेज की एक्टिंग की खूब तारीफ की है. हालांकि, कुछ लोगों को इसकी कहानी थोड़ी सुस्त और धीमी जरूर लगी. कुल मिलाकर पुराने दौर के ड्रामे पसंद करने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है.
5/5
IMDb रेटिंग और कहां देखें ये सीरीज
अक्सर ऐसा भी देखा जाता है, जिस सीरीज या फिल्म का रिव्यू अच्छा नहीं होता, फिर भी वो सीरीज और फिल्म को आम पब्लिक को पसंद आ जाती है. इस सीरीज के साथ ही बिल्कुल ऐसा ही हो रहा है. क्रिटिक्स ने कलाकारों की मेहनत, उनकी एक्टिंग और मेकर्स के बड़े लेवल पर काम करने के जज्बे को जरूर पसंद किया, पर आम दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ खास या ठंडा ही रहा. यही असली वजह है कि IMDb पर इसे 4.9 के रेटिंग मिली है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो ये वेब सीरीज हिंदी के अलावा दूसरी कई नेटफ्लिक्स पर मौजूद है. थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री वाली कहानियां पसंद करने वाले शौकीन इसे वीकेंड पर टाइमपास के लिए एक दफा देख सकते हैं.