- ज़ी न्यूज़ हिंदी
- /फोटोज़
- /7 टन लोहा, 120 कारीगर और 3 महीने की मेहनत... 40 लाख रुपये में बना 221 फीट का विशाल रावण
7 टन लोहा, 120 कारीगर और 3 महीने की मेहनत... 40 लाख रुपये में बना 221 फीट का विशाल रावण
Published: Oct 15, 2026, 10:14 AM IST|Updated: Oct 15, 2026, 11:30 AM IST
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में इस बार दशहरे पर 221 फीट ऊंचा रावण तैयार किया गया. इस पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के 90-90 फीट ऊंचे पुतले भी तैयार किए गए हैं. विशाल पुतलों के कारण द्वारका का रावण दहन इस बार खास रहने वाला है.
दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में इस बार दशहरे पर 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला खड़ा है. करीब 22 मंजिला इमारत जितने ऊंचे इस पुतले के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के 90-90 फीट ऊंचे पुतले भी खड़े हैं. द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी के चेयरमैन आकाश राजेश गहलोत ने बताया कि चंडीगढ़ के कारीगरों समेत करीब 120 कारीगरों और मजदूरों ने तीन महीने की मेहनत से इसे तैयार किया है.