Bihar Weather: बिहार में कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर को अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है.

1/5
आज का तापमान
बिहार में आज के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
2/5
8 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है.
3/5
आज कई जिलों में बारिश के आसार
विभाग ने आज 6 अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवा को लेकर संभावना जताई है. इस दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
4/5
9 अक्टूबर तक बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 9 अक्टूबर तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है. इसके बाद 10 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
5/5
बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने के बाद बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है.